Group of men and women at a community or religious gathering; a bearded man in a white traditional robe sits toward the right while others stand nearby, with an orange handprint on the wall behind. Women in orange sarees gaze toward the group on the right. A blue banner with white text is overhead.

गांधी सागर जैन श्वेताम्बर मंदिर में शंखेश्वर पार्श्वनाथ भगवान की प्रतिमा श्री आदिनाथ जैन श्वेताम्बर श्री संघ ट्रस्ट के सदस्यों ने विराजमान करवाई राष्ट्र रत्न सूरी सम्राट खरतरगच्छाधिपति आचार्य जिनमणिप्रभ सूरीश्वर का गुरुवार को रतलाम में भव्य प्रवेश समाजसेवी राजकुमार पारख का रतलाम में हुआ सम्मान

धर्म

गांधी सागर जैन श्वेताम्बर मंदिर में शंखेश्वर पार्श्वनाथ भगवान की प्रतिमा श्री आदिनाथ जैन श्वेताम्बर श्री संघ ट्रस्ट के सदस्यों ने विराजमान करवाई

राष्ट्र रत्न सूरी सम्राट खरतरगच्छाधिपति आचार्य जिनमणिप्रभ सूरीश्वर का गुरुवार को रतलाम में भव्य प्रवेश

समाजसेवी राजकुमार पारख का रतलाम में हुआ सम्मान

रामगंजमंडी।
शहर से 60 किलोमीटर मध्यप्रदेश में गांधी सागर में स्थित जैन श्वेताम्बर मंदिर जो कि वर्ष 2002 में बना था। इस मंदिर में मूलनायक भगवान कुन्थुनाथ स्वामी की प्रतिमा विराजमान थी। रामगंजमंडी में 15 अप्रैल को भगवान आदिनाथ के मंदिर की भव्य प्रतिष्ठा करवा कर राष्ट्र रत्न, सूरी सम्राट खरतरगच्छाधिपति आचार्य जिनमणिप्रभ सूरीश्वर नीमच में दो प्रतिष्ठा करवाने जा रहे थे। तो विहार में गांधी सागर के मंदिर के दर्शन करने पहुँचे तो उन्होंने मूल नायक भगवान कुन्थुनाथ की प्रतिमा को खंडित पाया और इस प्रतिमा को बदल कर गांधी सागर के नाम एवं लेणिया से शंखेश्वर पार्श्वनाथ की प्रतिमा विराजित करने का निर्णय लिया। आचार्य ने रामगंजमंडी के आदिनाथ जैन श्वेताम्बर श्रीसंघ ट्रस्ट के अध्यक्ष राजकुमार पारख को शंखेश्वर पार्श्वनाथ की प्रतिमा विराजमान करने का लाभ ट्रस्ट को देने का निर्णय लिया।

 

 

 

गांधी सागर के मंदिर की नई शंखेश्वर पार्श्वनाथ भगवान की प्राण प्रतिष्ठा (अंजनशलाका) नीमच में आचार्य जिनमणिप्रभ सूरीश्वर की ओर से की गई। साध्वी मृगावती श्रीजी की निश्रा में आदिनाथ जैन श्वेताम्बर श्रीसंघ के विजयकुमार छाजेड़, सुशील गोखरु, सुरेन्द्र बापना, सुरेन्द्र रांका, श्रेयांस पारेख, प्रशांत बापना, गौरव बापना, रवि बापना, राजेन्द्र रांका, शशि बापना, मधु राजेन्द्र डोगी, शिल्पा रांका, साक्षी पारख ने सोमपुरा विनोद शर्मा भीनमाल एवं विधिकारक के साथ पूरे विधि विधान से विराजमान करके प्रतिष्ठित किया। इसके साथ ही मंदिर में नेमीनाथ भगवान की प्रतिमा विराजमान करने का लाभ गौरव बापना एवं दादा गुरुदेव की प्रतिमा विराजमान करने का लाभ सुरेन्द्र रांका निवासी रामगंजमंडी ने लिया।

– भानपुरा के वरिष्ठ पत्रकार का किया सम्मान
श्रीआदिनाथ जैन श्वेताम्बर श्री संघ ने मंदिर निर्माण और प्रतिष्ठा महोत्सव में सहयोग करने वाले भानपुरा के जैन समाज के वरिष्ठ पत्रकार अनिल नाहर का गांधी सागर प्रतिष्ठा महोत्सव में सम्मान किया। वहीं, गांधी सागर श्री संघ अध्यक्ष अशोक तिल्लानी ने आदिनाथ जैन श्वेताम्बर श्री संघ के ट्रस्टी विजय कुमार छाजेड और सुशील गोखरू का बहुमान किया।

Hindi health ad banner featuring a climber silhouette, large red headline, a dark blue quotation box with yellow quotation marks, and trays of snacks at the bottom right with contact numbers.Promotional poster for Navin Jain Print Gallery with Buddha statues, devotional pictures, and printing equipment; includes contact numbers and Hindi text.

– खरतरगच्छाधिपति आचार्य मणिप्रभ सुरीश्वरजी का रतलाम में प्रवेश हुआ

श्रीआदिनाथ जैन श्वेताम्बर श्री संघ अध्यक्ष राजकुमार पारख ने बताया कि रामगंजमंडी और नीमच की प्रतिष्ठा करवाने के बाद अक्कलकुआ (महाराष्ट्र) एवं सूरत में दीक्षा करवाने के लिए विहार में आचार्य मणिप्रभ सुरीश्वरजी का रतलाम में मंगल प्रवेश हुआ। चांदनी चौक में जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ के उपाश्रय में धर्म सभा में आचार्य ने कहा कि आज तेल (डीजल पेट्रोल) को पाने के लिए हर देश लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जन्मदिन मनाना खुशी नहीं है। यह दिन चिन्ता करने और चिन्तन करने का दिन है। अर्थी निकलने से पहले ज़िन्दगी का अर्थ समझ में आ जाना चाहिये। उन्होंने गाड़ी का उदाहरण देते हुए कहा कि शरीर गाड़ी है, मन उसका ड्राइवर है, और आत्मा गाड़ी की मालिक है। जिसमें मालिक का भला हो वह कार्य करे वह ड्राइवर सही होता है।जीवन और यात्रा में फर्क बताते हुए आचार्य मणिप्रभ सुरीश्वरजी ने कहा कि जीवन एक छोटा सा पड़ाव है। जहां थोड़ी देर के लिये रुकना होता है। लेकिन यात्रा एक मंजिल है। मंजिल को जानने की क्षमता केवल मनुष्य में है। मनुष्य अकेला वह जीव है जो मोक्ष में जा सकता है। यात्रा का समापन हमेशा मंजिल प्राप्त करने पर ही होता है। जीवन को पड़ाव के प्रति समर्पित करने की जगह मंजिल को समर्पित करने की आचार्य श्री ने उपस्थित लोगों को नसीहत दी। उन्होंने कहा कि कल का भरोसा नहीं है। इसलिये जो भी अच्छा करना है आज करें। कार्यक्रम में विचक्षण मंडल और बहू मंडल ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

– रामगंजमंडी श्रीसंघ ट्रस्ट अध्यक्ष एवं उनकी बेटी का सम्मान


रामगंजमंडी के बाजार नं. 3 में भगवान आदिनाथ का भव्य मंदिर शिखर बद्ध मात्र 7 माह 7 दिन की अवधि में बन जाने को रतलाम के जैन समाज के लोगों ने चमत्कार और ऐतिहासिक बताया। श्री जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ के अध्यक्ष अशोक चौपड़ा, पूर्व अध्यक्ष कांतिलाल चौपड़ा, मन्दसौर सांसद प्रतिनिधि मनोज मेहता सहित संघ के लोगों ने इस ऐतिहासिक कार्य के लिए समाजसेवी राजकुमार पारख और उनकी बेटी खरतरगच्छ महिला परिषद की राष्ट्रीय सदस्य साक्षी पारख का सम्मान किया।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *