शांतिनाथ दिगंबर जैन पाठशाला के छोटे छोटे बच्चों द्वारा कालचक्र के विषय में बताते हुए अनंतमति नाटिका की शिक्षाप्रद अलौकिक प्रस्तुति दी गई

धर्म

शांतिनाथ दिगंबर जैन पाठशाला के छोटे छोटे बच्चों द्वारा कालचक्र के विषय में बताते हुए अनंतमति नाटिका की शिक्षाप्रद अलौकिक प्रस्तुति दी गई
रामगंजमंडी
विगत दिनों से चल रहे सिद्ध चक्र महामंडल विधान में 1024 अर्घ्य समर्पित किए गए एवं 11 फरवरी को पूर्णाहुति एवं श्री जी की रथयात्रा के साथ महामंडल विधान पूर्ण हो जाएगा ।

 

 

 

रविवार की संध्या बेला में शांतिनाथ दिगंबर जैन पाठशाला के बच्चों द्वारा कालचक्र के बारे में प्रस्तुति दी गई। जिसमें छोटे-छोटे बच्चे कालचक्र के बारे में बता रहे थे तो हर कोई उनकी प्रस्तुति एवं ज्ञान को देखकर गदगद हो गया। समारोह का संचालन प्रशांत जैन “आचार्य” द्वारा किया गया।

 

इसी आयोजन के तहत भगवान आदिनाथ के द्वारा असि, मसि, कृषि , विद्या, वाणिज्य, शिल्प ये षट्विद्या के उपदेश को भी नाटक के द्वारा समझाया गया। आयोजन के क्रम में सर्वप्रथम पंच परमेष्ठी को नमन करते हुए मंगलाचरण की प्रस्तुति दी गई। सभी प्रस्तुतियां शिक्षाप्रद रही। छोटी-छोटी बालिकाओं द्वारा ‘हे शुभारंभ हो शुभारंभ मंगल बेला आई नृत्य’ की प्रस्तुति दी गई।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत अनंतमति नाटिका की प्रस्तुति दी गई एवं इसमें बताया गया कि नियम संयम संकल्प शक्ति कितनी बड़ी होती है एवं शील एवं संयम के विषय में बताया यह शिक्षा प्रस्तुति सभी के द्वारा सराही गई एवं सभी प्रस्तुतियों ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

संपूर्ण कार्यक्रम का निर्देशन श्रीमती कनकमाला जैन द्वारा किया गया।बच्चों द्वारा दिए गए कार्यक्रम में पूरा पंडाल खचाखच भरा हुआ था। ऐसी प्रस्तुतियां निश्चित रूप से समाज के लिए एक आदर्श स्थापित करती हैं।

 

मंगलवार की मंगल बेला में सिद्ध चक्र महामंडल विधान की समापन की बेला में हवन पूर्णाहुति एवं श्रीजी की भव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होकर निकाली जाएगी इस भव्य आयोजन के आयोजनकर्ता दिलीप कुमार, अरुण कुमार, कमलकुमार, संजय विनायका एवं समस्त विनायका परिवार ने सभी से आयोजन में शामिल होने की अपील की है।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *