दीक्षार्थी राजेश भैया की छोल भराई

धर्म

दीक्षार्थी राजेश भैया की छोल भराई
मदनगंज-किशनगढ़।
श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन पंचायत की ओर से सोमवार को संयम पथ को अंगीकार करने वाले दीक्षार्थी राजेश भैया छोल भराई की रस्म अदा की गई। कार्यक्रम के दौरान जैन समाज के लोग उमड़े।

 

पंचायत अध्यक्ष विनोद पाटनी ने बताया कि रूपनगढ़ रोड स्थित श्री मुनिसुव्रतनाथ मंदिर में सोमवार को प्रातः 6:00 बजे दीक्षार्थी राजेश भैया भव्य अगवानी की गई यहां पर भैया ने श्री जी के पंचामृत अभिषेक एवं शांतिधारा की।उपमंत्री राजेश पांडया ने बताया कि सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा वैराग्य की ओर बढऩे वाले दीक्षार्थियों के त्याग की अनुमोदना करते काजू, बादाम, किसमिस, अखरोट , नारियल, मखाने, अनार, आम, अनानास, सेव आदि पंच मेवे सहित छोल भराई की गई।

 

 

राजेश भैया ने अपने उद्बोधन के दौरान उपस्थित सभी बंधुओं को कहा कि अभी मनुष्य पर्याय का छेदन करके, आगामी भव में मोक्ष रूपी लक्ष्मी को प्राप्त करने के लिए हम दीक्षा प्राप्त कर रहे है। साथ ही कहा कि आपको भी अपने पुरुषार्थ से आत्म कल्याण करने का प्रयास करना चाहिए। समाज जनों द्वारा बाहर से पधारे हुए अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया गया।

 

प्रचार मंत्री गौरव पाटनी ने बताया कि ब्रह्मचारी राजेश भैया की जैनेश्वरी दीक्षा पंचकल्याणक महोत्सव के दौरान 20 अप्रैल 2025 को युग परिवर्तक, दिगंबर परंपरा को पुनर्जीवित करने वाले 20वीं सदी के प्रथमाचार्य चारित्र चक्रवर्ती आचार्य श्री शांति सागर जी महाराज के पंचम पट्टाचार्य वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज के कर कमद्वारा अतिशय क्षेत्र बही पारसनाथ, मंदसौर मध्य प्रदेश में होगी।
छोल भरने हेतु पंचायत अध्यक्ष विनोद पाटनी,राजेश पांडया, विजय कुमार कासलीवाल, पवन पांडया, दिलीप कासलीवाल, निर्मल कुमार पटोदी, सुमेर गोधा, कैलाश पाटनी, अंकित दोषी, लूणकरण कासलीवाल,महेंद्र पाटनी,पदम कासलीवाल, विजय गंगवाल, प्रेमचंद पाटनी, प्रकाश गोधा, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।मंच संचालन सुभाष बड़जात्या ने किया।
                   संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *