शांतिनाथ दिगंबर जैन पाठशाला बच्चों ने विनम्र निवेदन कर विकसंत सागर महाराज से पूछा रामगंजमंडी कब आओगे
रामगंजमंडी
कहते हैं की संस्कार बचपन से ही होते हैं एवम धार्मिक संस्कार अभूतपूर्व होते हैं। आज पाश्चात्य संस्कृति ने धर्म का लोप सा कर दिया लेकिन रामगंजमंडी की शांतिनाथ दिगंबर जैन पाठशाला ने एक आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया।
30 मार्च 2025 को रविवार का दिन एवं हिंदी नव वर्ष होने के कारण रामगंजमंडी के धर्मनिष्ठ व्यक्तित्व श्रीमान नितिन सबदरा एवम प्रदीप शाह के निर्देशन में श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन पाठशाला के बच्चे नगर में नित्य नियम पूजन एवं अभिषेक उपरांत झालावाड़ में विराजमान उपाध्याय मुनि श्री 108 विकसंत सागर महाराज संघ के दर्शन एवं नगर आगमन हेतु निवेदन को लेकर झालावाड़ पहुंचे। और सभी ने महाराज श्री के चरणों में श्रीफल समर्पित कर रामगंजमंडी नगर आगमन हेतु निवेदन किया।

महाराज श्री बच्चों के निवेदन एवम इष्टोंपदेश, आलोचना पाठ, सिद्ध भक्ति को सुन हुए गदगद
जहां आजकल के बच्चे युवा अवकाश के दिन को मोज, मस्ती में व्यतीत कर देते हैं ऐसे में श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन पाठशाला के बच्चे धर्म भक्ति का परिचय देते हुए गुरुदेव के समक्ष थे उन्होंने गुरुदेव को बिना किसी कागज एवं बिना किसी के सहयोग के ऐसे स्तोत्र जो बड़े-बड़े भी स्पष्ट नहीं बोल पाते ऐसे में बच्चों ने बिना रुके शुद्ध रूप से महाराज श्री को मौखिक इष्टोंपदेश, आलोचना पाठ, एवम सिद्धभक्ति को सुनाया इन बच्चों के भीतर धर्म एवं भक्ति को देख महाराज श्री गदगद हुए एवं बच्चों के संस्कार एवं पाठशाला की जमकर सराहना की।

इस बेला में वह दृश्य काफी गदगद कर देने वाला था जो सभी के लिए एक उदाहरण बन गया बच्चों के अंदर भक्ति भाव प्रज्वलित था और वह महाराज श्री से निवेदन कर पूछ गए महाराज श्री आप रामगंजमंडी कब आएंगे यह सुन गुरुदेव मुस्कुरा उठे और उन्होंने मधुर मुस्कान के साथ आशीर्वाद प्रदान किया।



आपको बता दें कि महाराज श्री का मंगल विहार सुमति धाम तीर्थ पर होने जा रहे आचार्य श्री 108 विशुद्धसागर महाराज के पट्टाचार्य महोत्सव समारोह हेतु चल रहा है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
