ट्रांसयमुना कॉलोनी जैन मदिर में हुआ निर्यापक मुनिपुंगवश्री सुधा सागर जी महाराज ससंघ का मंगल आगमन

धर्म

ट्रांसयमुना कॉलोनी जैन मदिर में हुआ निर्यापक मुनिपुंगवश्री सुधा सागर जी महाराज ससंघ का मंगल आगमन

आगरा

जनवरी की कड़ाके सर्दी जहां लोग घर में हीटर चला रजाईयों में दुबके हुए हैं वहीं दिगम्बर चर्या का परचम फहराते हुए निर्यापक मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज ससंघ का आगरा से मंगल विहार कुरावली मैनपुरी के लिए हो चुका है|

 

मंगल विहार के इस क्रम में ही मुनिवर का मंगल प्रवेश 9 जनवरी की सुबह पीएनसी इन्फ्राटेक लिमिटेड कार्यालय में हुआ।

निर्यापक मुनिपुंगव श्री ससंघ एवं गणिनी आर्यिका संघ की अगवानी के लिए पीएनसी परिवार सहित विहार में सहभागिता करने वाले सभी गुरुभक्त अत्यंत उत्सुक दिखे। पीएनसी इन्फ्राटेक लिमिटेड के के चेयरमैन श्री प्रदीप जैन और पूर्व महापौर नवीन जैन और समस्त पीएनसी परिवार के सदस्य गुरुवर का विहार करवाते हुए कार्यालय तक लाए। मुनिवर का पादप्रक्षालन कर कार्यालय में पदार्पण किया। गुरुवर के स्वागत के साथ समस्त पीएनसी परिवार ने निर्यापक मुनिपुंगवश्री के समक्ष श्रीफल अर्पित किए पूरा परिवार मुनिवर और गणिनी आर्यिकाश्री का सानिध्य पाकर अति हर्षित था| पीएनसी इन्फ्राटेक लिमिटेड कार्यालय में हुए पदार्पण के बाद मुनिवर की धर्मसभा में सहभागिता करने का अवसर पूरे पीएनसी परिवार और अन्य गुरूभक्तों को मिला। इसके बाद मुनिपुंगवश्री सुधासागर जी महाराज एवं गणिनी आर्यिकाश्री आर्षमति माताजी ससंघ ने पीएनसी इन्फ्राटेक लिमिटेड कार्यालय से मंगल विहार करते हुए भगवान टॉकीज चौराहा,कमला नगर,रामबाग चौराहा, होते हुए श्री 1008 चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर ट्रांसयमुना कॉलोनी की पावन धरा पर पहुंचे।

 

जहां बड़ी संख्या में ट्रांसयमुना सकल जैन समाज के लोगों ने मुनिसंघ का पाद प्रक्षालन एवं मंगल आरती कर भव्य अगवानी की| मुनिसंघ के मंदिर पहुंचने पर मूलनायक भगवान चंद्रप्रभु के दर्शन किए| इस दौरान ट्रांसयमुना सकल जैन समाज ने मुनिपुंगवश्री के समक्ष श्रीफल भेंटकर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया| तत्पश्चात मुनिसंघ एव गुरुमांसंघ की आहारचर्या संपन्न हुई| इसके बाद दोपहर 2:30 बजे श्री चन्द्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर ट्रांसयमुना कॉलनी से लोकोदय के परम महामहिम ट्रस्टी श्रीमान दिलीप जैन जी उत्तम कोल्ड स्टोरेज कुबेरपुर के लिए हुआ और सांयकाल का मुनिपुंगवश्री का जिज्ञासा समाधान कार्यक्रम यही संपन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला पुरुष मुनिश्री के जयकारें लगाते हुए चल रहे थे| *

मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि निर्यापक मुनिपुंगव श्री सुधा सागर जी महाराज ससंघ का 6 महीने के शाही चतुर्मास उपरांत लोकोदय नगरी आगरा से कुरावली मैनपुरी में भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए चल रहा है इस अवसर पर मुनि संघ के मंगल विहार में प्रदीप जैन पीएनसी, चक्रेश जैन,योगेश जैन पूर्व मेयर नवीन जैन,निर्मल मोठ्या,अमित जैन बॉबी, हीरालाल बैनाड़ा,कुमार मंगलम जैन, मनोज जैन बाकलीवाल विवेक बैनाड़ा अनिल जैन रईस,नरेश जैन,मीडिया प्रभारी शुभम जैन,दीपक जैन,राजेश कुमार जैन,चंद्रप्रकाश जैन,समस्त आगरा सकल जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे|

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *