शुभचिंतक फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा जय जिनेंद्र गौशाला को दानराशि प्रदान
पुणे।
28 मार्च 2025, शुक्रवार – जीव दया एवं जीव संरक्षण के पावन उद्देश्य को साकार करते हुए, शुभचिंतक फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा जय जिनेंद्र गौशाला, जोकि संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी गुरुदेव की प्रेरणा से प्रारंभ हुई थी , में दान राशि भेंट की गई। इस पुनीत कार्य में फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. नीलम जैन जी के दिशा निर्देशन में महिलाओं ने विशेष भूमिका निभाई।
गौशाला परिवार की ओर से इस उदार योगदान हेतु ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर गौसेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए गौ संरक्षण और संवर्धन को समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी बताया गया।

शुभचिंतक फाउंडेशन ट्रस्ट सामाजिक कल्याण एवं सेवा कार्यों में निरंतर सक्रिय है, और आगे भी जीव दया तथा अन्य परोपकारी गतिविधियों में योगदान देने के लिए संकल्पित है।

संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
