क्षुल्लक श्री पर्वसागरजी महाराज ने किया केशलोच

धर्म

क्षुल्लक श्री पर्वसागरजी महाराज ने किया केशलोच

पुष्पगिरी

31 जनवरी 2023गणाचार्यश्री पुष्पदंत सागर महाराज के 43वे दीक्षा दिवस पर पुष्पगिरी तीर्थ मध्यप्रदेश में उनके सानिध्य में तपोभूमि प्रणेता आचार्यश्री प्रज्ञासागरजी के मार्गदर्शन में 43वॉ पुष्प दीक्षा पर्व मनाया गया. साथ ही 17 वर्ष से प्रतिक्षित श्री प्रज्ञासागरजी महाराज की प्रेरणा से पुष्पगिरी तीर्थ में बनने बाले भगवान आदिनाथ जिनालाय का भी शिलान्यास किया गया. इन्हीं सभी आयोजनों के बीच क्षुल्लक 105श्री पर्वसागर महाराज का केशलोच हुआ. जो गणाचार्य श्री पुष्पदंत सागर महाराज ने प्रारम्भ किया। और आचार्य श्री प्रज्ञासागर महाराज ने पूर्ण करवाया। साथ ही संघस्थ मुनिराज भी सम्मिलित रहे।

 

 

 

 

 

केशलोच एक साधना एक तप है जो सहज नही है, स्वयं अपने हाथो से केशो का लुचन करना बिना किसी उपकरण के पूज्य क्षुल्लक श्री का उपवास रहा।


करते है संत कर्मों का शमन
करके स्वयं अपनी हाथो केशो का लोचन
कर रहे अपनी आत्मा का कल्याण
करके केशलोचन

समस्त आयोजन में पुष्पगिरी के साथ सोनकच्छ, उज्जैन, इंदौर के साथ विशेष रूप से भिंड से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे. भिंड समाज के 70 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने गणाचार्यश्री को संघ सहित भिंड आगमन हेतु श्री फल निवेदन किया.।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *