100 रुपये के स्मारक सिक्के कोटा पहुँचे
कोटा,26 मार्च,
भारत सरकार के भारतीय प्रतिभूति मुद्रण एवं मुद्रा निर्माण निगम द्वारा राष्ट्रीय संत आचार्य भगवंत श्री विद्यासागर जी महाराज के प्रथम समाधि दिवस पर जारी 100/- के स्मारक सिक्के बड़ी संख्या में कोटा पहुंचे।
सकल दिगम्बर जैन समाज समिति के अध्यक्ष प्रकाश जैन बज ने बताया कि कोटा में स्मारक सिक्के पहुँचने पर उनका विमोचन कुन्हाडी क्षेत्र के पार्श्वनाथ निलय मंदिर में विराजित मुनि अरहसागर महाराज मुनि विभोर सागर महाराज के सान्निध्य में किया गया। महामंत्री पदम बरला ने बताया कि पिछले वर्ष 18 फरवरी को आचार्य विद्यासागर सागर महाराज की छतीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरि तीर्थ पर हुई थी।इस वर्ष डोंगरगढ़ में 6 फ़रवरी को प्रथम समाधि दिवस के अवसर पर भारत सरकार द्वारा जारी 100/- का स्मारक सिक्के का विमोचन गृहमंत्री अमित शाह ने किया था।

बुधवार को कोटा में विराजित मुनिसंघ की मौजूदगी में भक्तों की उपस्थिति में कोटा में पहली बार विमोचन किया गया।

इस अवसर पर सकल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष प्रकाश बज़,महामंत्री पदम बरला,रिद्धिसिद्धि जैन समाज के अध्यक्ष राजेंद्र गोधा,मनोज जैसवाल,अजय मेहरूवाला,वीरेंद्र जैन,राकेश पाटोदी,विनोद सोनी,मनोज जैन आदिनाथ आदि उपस्थित रहे।
▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️
क्या ख़ास है स्मारक सिक्के में
भारतीय मुद्रा के संग्रहणकर्ता मनोज जैन आदिनाथ ने बताया कि आचार्य विद्यासागर महाराज के प्रथम समाधि दिवस पर भारत सरकार द्वारा जारी 100/- मूल्य के स्मारक सिक्के में कुछ विशेषताएं हैं।
इसका वजन 35 ग्राम है जिसमें 50 प्रतिशत चाँदी,40 प्रतिशत ताँबा,5 प्रतिशत निकिल और 5 प्रतिशत जस्ते के मिश्रण से बना हुआ है।इसकी आकृति वृत्ताकार के साथ व्यास 44 मिलीमीटर है।चारों ओर अंकित दांतों की संख्या 200 है।आदिनाथ ने इस सिक्के को 4100/- राशि में बुक करवा कर मंगवाया है।मनोज आदिनाथ पिछले 20 वर्षों से पुराने, एवं स्मारक सिक्कों का संग्रह कर रहें हैं उनके पास इससे पूर्व कई स्मारक सिक्के हैं जिनमें 25/-,60/-,75/-,100/-,150/-,500/- और 1000/- का सिक्का शामिल है।इसके अलावा भारत सरकार द्वारा समय समय पर जारी स्मारक सिक्कों में भगवान महावीर स्वामी के 2600 जन्मकल्याणक महोत्सव पर जारी सिक्का एवं वैष्णोदेवी शाइन बोर्ड आदि के सिक्के शामिल हैं।
▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️. 
एक पैसे से एक हजार रुपये तक के सिक्के शामिल-
आदिनाथ के पास एक पैसे से लेकर एक हजार रुपये तक के सिक्के संग्रहण में शामिल है इसके अलावा प्राचीन सिक्के भी शामिल हैं।

संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
