घटयात्रा ध्वजारोहण के साथ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का हुआ शुभारंभ
केलवाड़ा
राजस्थान के बारा जिले में स्थित केलवाड़ा कस्बे में परम पूज्य मुनि श्री 108 सुव्रतसागर महाराज सानिध्य में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ हो गया।
आपको बता दें श्री 1008 श्री मजिजेन्द्र जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव विश्व शांति महायज्ञ एवं गजरथ महोत्स्व 26 मॉर्च से 31 मार्च 2025 तक मुनि श्री 108 सुव्रत सागर जी महाराज सानिध्य प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी संजय भैया जी बाल ब्रह्मचारी अंशु भैया जी के कुशल निर्देशन में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन होने जा रहा है।

पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की प्रथम दिन नवनिर्मित श्री 1008 आदिनाथ जिनालय से पूज्य मुनी श्री 108 सुव्रतसागर जी महाराज के सानिध्य में घटयात्रा निकाली गई।महिलाओ एवम बालिकाएं मस्तक पर मंगल कलश लिए हुए चल रही थी। इसी के साथ अष्ट कुमारियों और लोकांत्रिक देव भी इस यात्रा को भव्यता प्रदान कर रहे थे।

समस्त समाज बंधुओ एवं भक्तों का उत्साह देखते बन रहा था। समाज बंधु एवम भक्त पंजाबी पाइप बैंड की धुनों एवम डीजे साउंड भक्ति में भजनों पर भक्ति नृत्य करते हुए चल रहे थे।
जिन मंदिर से प्रारंभ हुई यात्रा में चार गजराज सम्मिलित रहे। जिस सोधर्म इन्द्र,महायज्ञनायक, और ध्वजारोहण कर्ता बैठे हुए थे।

आपको बता दे की महाराज श्री का प्रथम बार आगमन केलवाड़ा मे हुआ है इससे पहले राजस्थान की धरा पर एक बा चाँदखेड़ी खानपुर के दर्शन हेतु आये थे।जैन हॉस्पिटल जहा पर यह महोत्सवहोने जा रहा है वहां पर विशाल पांडाल बना हुआ है। जो अपने आप में अलौकिक है।
26 मार्च की बेला घट यात्रा उपरांत ध्वजारोहण देवआज्ञा,गुरूआज्ञा, आचार्य निमंत्रण जाप्यानुष्ठान हुआ । सुबह ध्वज स्थापना पांडाल उद्घाटन h इसके बाद सुबह 9. 30 पर मुनि श्री के प्रवचन हुए। दोपहर की बेला में यागमंडल विधान हुआ।
यह रहे मौजूद
वीरेंद्र जैन जी सोभागमल जैन, हेमंत जैन सत्यप्रकाश जैन रंजन जैन मनोज जैन अमित जैन रुपेश जैन डॉक्टर विवेक जैन आनंद जैन जधीरू जैन पिंकू जैन नोरतमल जैन राधेश्याम अग्रवाल पीयूष अग्रवाल जीतू जैन जैन विकास सिंघल हर्ष जैन रितिक जैन आदि समाज के लोग उपस्थित थे।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312



