उ.प्र. के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को अयोध्या में पंचकल्याणक महोत्सव हेतु निमंत्रण*“मुख्यमंत्री जी ने किया महोत्सव की पत्रिका का विमोचन”

धर्म

उ.प्र. के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को अयोध्या में पंचकल्याणक महोत्सव हेतु निमंत्रण*“मुख्यमंत्री जी ने किया महोत्सव की पत्रिका का विमोचन”

अयोध्या,21 फरवरी 2025।
श्री दिगम्बर जैन अयोध्या तीर्थ क्षेत्र कमेटी के एक प्रतिनिधि मंडल ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से उनके आवास पर भेंट की। प्रतिनिधि मंडल में विधायक श्री रामचंद्र जी व कमेटी के अध्यक्ष पीठाधीश स्वस्तिश्री रवीन्द्रकीर्ति स्वामीजी के साथ मंत्री डॉ. जीवन प्रकाश जैन, कमेटी के शासन संपर्क संयोजक श्री शुभचंद्र जैन सर्राफ व संयोजक श्री हिमांशु जी गर्ग उपस्थित रहे। मुख्यमंत्रीजी ने पूज्य स्वामीजी व सभी का अभिवादन किया।

 

पूज्य स्वामीजी ने मुख्यमंत्री जी से अयोध्या में जैन धर्म एवं सर्वोच्च जैन साध्वी गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी को लेकर अनेक औपचारिक चर्चाओं के मध्य ही मुख्यमंत्री जी को आगामी 2 मार्च 2025 से अयोध्या में होने वाले पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में पधारने हेतु निमंत्रण दिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने सहर्ष अपने करकमलों से कलावा खोलकर महोत्सव के पोस्टर का विमोचन कर प्रथम अवलोकन भी किया।

उन्होंने स्नेहपूर्वक यथास्थिति महोत्सव में पधारने हेतु संभावनाएं भी जतायी,चर्चा में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इस धरती के प्रथम राजा भगवान ऋषभदेव हैं। साथ ही उन्होंने पूज्य गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी के प्रति अत्यधिक आदर अभिव्यक्त किया और कहा कि पूज्य माताजी इस समय की दीर्घ कालिक तपस्या से पवित्र आत्मा हैं। उन्होंने पूज्य माताजी के जन्मस्थान से लेकर उनके बारे में अन्य भी अनेक चर्चाएँ कीं।

मुख्यमंत्री जी को पूज्य माताजी के आशीर्वाद स्वरूप श्रीफल भी भेंट किया गया।


डॉ. जीवन प्रकाश जैनमंत्री- तीर्थ क्षेत्र कमेटी, अयोध्या,उदयभान जैन जयपुर से प्राप्त जानकारी 
        संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *