आचार्य श्री प्रसन्न सागर महाराज का हुआ केशलोच
जसोदा
आचार्य श्री 108 प्रसन्न सागर महाराज ने अष्टमी को केशलोच किया एवम उन्होंने एवम समस्त संघ ने उपवास किया वही तीर्थकर महावीर विश्वविद्यालय के कुलपति श्री सुरेश जैन सपरिवार की ओर से मुरादाबाद प्रवेश हेतु किया श्रीफल भेंट एवम मंगल आशीष लिया उन्होंने अदभुत एवं आकर्षक मय अष्टद्रव के साथ भव्य एवं अनोखे रूप से संपन्न की गुरुपूजन ।
इसी के साथ उन्होंने यूनिवर्सिटी में चातुर्मास हेतु निवेदन किया 22/02/2025 की आहारचर्या ग्राम सराय प्रयाग में संपन्न हो रही हैं। आचार्य श्री के कदम मैनपुरी की ओर बढ़ रहे हैं।26/02/2024 को संभावित प्रवेश होगा।

आचार्य श्री ने मंगल प्रवचन में कहा हमने मटके से पूछा – तुम बारह महीने इतने ठण्डे क्यों रहते हो..?
मटके ने मुस्कुरा कर जबाब दिया – जिसका भूत, भविष्य और वर्तमान सब मिटटी से बना हो और मिट्टी में मिलना हो, उसे घमण्ड और गर्मी किस बात की..?
आचार्य श्री ने बताया की बात

समर्पण की है। आप यदि कमर दर्द से बचना चाहते हो, तो अपने घर में रोज दो बार झाडू लगाना शुरू कर दो। झाडू लगाने से दो फायदे हैं। एक — इससे अहंकार टूटता है। और दूसरा — कोई भी कार्य छोटा नहीं है। इस सिद्धांत को बल मिलता है। घर, आँगन में झाडू लगाना भी पुण्य हो सकता है। बशर्ते है कि आप झाडू लगाते समय विवेक पूर्वक, जीवों को बचाकर झाडू लगाते हैं। झाडू भी पुण्य बन्ध में कारण बन सकती है।
उन्होंने कहा आप धनपति, सेठ साहूकार क्यों ना हो, मगर अपने हाथों से घर, आँगन में झाडू लगाते रहिये जिससे अहंकार आपके पास ना आ पाये और कमर दर्द आपको प्रभावित कर पाये।
इसलिए —
अन्दाज से ना नापिये,
किसी इंसान की हस्ती को..
ठहरे हुये दरिया अक्सर,
गहरे हुआ करते हैं…!!! नरेंद्र अजमेरा पियुष कासलीवाल औरंगाबाद से प्राप्त जानकारी
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
