अतिशय क्षेत्र कैथुली में आचार्य प्रज्ञा सागर एवं पदयात्रा की हुई मंगल अगवानी आज मैं जहां भी हूं आचार्य श्री के आशीष से हूं विधायक चंदर सिंह सिसोदिया

धर्म

अतिशय क्षेत्र कैथुली में आचार्य प्रज्ञा सागर एवं पदयात्रा की हुई मंगल अगवानी आज मैं जहां भी हूं आचार्य श्री के आशीष से हूं विधायक चंदर सिंह सिसोदिया
रामगंजमंडी
परम पूज्य तपोभूमि प्रणेता पर्यावरण संरक्षक आचार्य श्री 108 प्रज्ञा सागर महाराज का गुरुवार की बेला में विशाल पदयात्रा के साथ नगर की सीमा से 16 किलोमीटर दूर अतिशय क्षेत्र कैथुली में मंगल आगमन हुआ एवं चार दिवसीय पदयात्रा का समापन हो गया यह पदयात्रा 23 दिसंबर को झालरापाटन से आरंभ हुई थी यह पदयात्रा बहुत ही भव्य थी सभी लोग भक्ति से ओतप्रोत थे जैसे ही यह पद यात्रा क्षेत्र की सीमा पर आई विशाल रंगोली बनाकर महिला शक्ति ने मस्तक पर मंगल कलश धारण कर गुरुवर की अगवानी की एवं गुरुवर की परिक्रमा की। या यूं कहे तो अतिशयोक्ति नहीं है की गुरुवर ने जंगल में मंगल कर दिया क्षेत्र परिसर की सीमा से लेकर क्षेत्र तक तोरण द्वार लगाए हुए थे क्षेत्र पर पहुंचने पर क्षेत्र कमेटी के संरक्षक सिद्धार्थ बाबरिया, सुरेश कुमार बाबरिया, कार्याध्यक्ष सुनील सुरलाया, उपाध्यक्ष रितेश ठाई, कोषाध्यक्ष सुनील दुगेरिया चाचा एवं समस्त समिति ने गुरुदेव की मंगल आरती पद प्रक्षालन कर जय जयकार करते हुए अगवानी की। पूज्य गुरुदेव ने अतिशयकारी पार्श्वनाथ भगवान के दर्शन किए। और उन्हीं के सानिध्य में भगवान पारसनाथ भगवान की जन्म जयंती मनाई गई इस क्रम में सर्वप्रथम श्री जी का अभिषेक एवं शांति धारा की गई प्रथम अभिषेक का सौभाग्य विजय कुमार प्रभव जैन भवानी मंडी परिवार को प्राप्त हुआ प्रथम शांति धारा का सौभाग्य ऋषभ अर्पित जैन सेवालय मेडिकल परिवार भवानी मंडी को प्राप्त हुआ। द्वितीय शांति धारा का सौभाग्य कैलाशचंद अजय जैन कोटा निवासी को प्राप्त हुआ पाण्डुक शीला पर प्रथम अभिषेक का सौभाग्य राजकुमार जैन मंजू बाई भवानी मंडी परिवार को प्राप्त हुआ।

 

 

इसी क्रम में आचार्य श्री पुष्पदंत सागर महाराज के चित्र का अनावरण दीप प्रज्वलन बाहर पधारे हुए अतिथियो ने किया। इस अवसर पर आचार्य श्री ने अपने मंगल प्रवचन में कहा कि। यह सामान्य पदयात्रा नहीं थी, यह पदयात्रा पार्श्वनाथ जन्म कल्याणक के निमित्त से हुई थी उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र पर आप एक बार नहीं बार-बार आए होंगे। चार दिनों तक अपने दिल के सिंहासन पर भगवान पारसनाथ को बिठाकर यहां तक आए हैं। हम अपने पैरों से चल कर तो आए हैं लेकिन हम पैदल पारसनाथ भगवान के दम पर आए हैं। कदम हमारे थे लेकिन दम तो भगवान का है। पदयात्रा को चलाने वाले पार्श्वनाथ थे।

आचार्य श्री प्रज्ञा सागर महाराज अतिशय क्षेत्र पर विराजमान मंगल प्रवचन की बेला में

उन्होंने कहा जन्म लिए 52 साल हो गए घर छोड 40 साल हो गए दीक्षा लिए 36 साल हो गए इतनी शानदार और दमदार पदयात्रा पहले कभी नहीं देखी। पदयात्रा में श्रीजी की रथ यात्रा भी शामिल है यह भगवान का अतिशय है। उन्होंने सभी जगह के पद यात्रियों का मनोबल बढ़ाया और झालरापाटन वासियों के लिए कहा कि इस पदयात्रा में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी। और इस शानदार पदयात्रा का अतिशय क्षेत्र समिति ने स्वागत किया और अगवानी को बहुत ही अभूतपूर्व अंजाम दिया। वह आशीर्वाद के प्राप्त हैं। संत प्रेरणा देता है आह्वान करता है प्रवचन करता है। आज हमें पारसनाथ भगवान के जन्म कल्याणक पर यह अवसर मिला है तीर्थ सबके लिए होता है मैं सभी के लिए सुख की प्रार्थना करता हूं। यहां की प्रबंधन समिति को भी साधुवाद देता हू। और मैं सभी के सुख की प्रार्थना करता हूं।

 

 

 

इस अवसर पर पार्श्वनाथ lमहामंडल विधान भी आयोजित किया गया जो भक्ति भाव से संपन्न हुआ जिसे प्रशांत जैन आचार्य ने विधि विधान से संपन्न कराया इसके साथ ही प्रखर धनपाल जैन इंदौर और रामगंजमंडी के आकाश आचार्य ने अपनी स्वर लहरिया बिखेरी।
आज में जो कुछ भी हूं आचार्य श्री की वजह से हूं विधायक चंद्रसिंह सिसोदिया
इस पुनीत बेला में भानपुरा गरोठ के क्षेत्रीय विधायक चंद्र सिंह

सिसोदिया पधारे एवं आचार्य श्री का आशीर्वाद लिया एवं आचार्य श्री के चरणों में मस्तक झुकाकर श्रीफल भेंट कर मंगल आशीर्वाद लिया इस अवसर पर क्षेत्र कमेटी की ओर से विधायक महोदय का साफ

विधायक चंद्र सिंह सिसोदिया आचार्य श्री प्रज्ञा सागर महाराज का आशीर्वाद लेते हुए अतिशय क्षेत्र कैथुली में

पहनाकर एवं भगवान पार्श्वनाथ की तस्वीर देखकर अभिनंदन एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर विधायक पुत्र श्री गोपाल सिंह सिसोदिया, सरपंच प्रतिनिधि कैथुली शैलेंद्र तिवारी भी मौजूद रहे।

 

उनका भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मैं कुछ भी नहीं था आज जो कुछ भी हूं आचार्य श्री की वजह से हूं जब आचार्य श्री का मेरे क्षेत्र की तरफ आना हुआ था तब उन्होंने मुझे आशीर्वाद दिया था और मैं जनपद सदस्य बना फिर विधायक बना और क्षेत्र की सेवा करने का मुझे अवसर मिल रहा है यह सब गुरुवर का आशीर्वाद है।

 

 

जब मैं गुरुवर के पास जनपद सदस्य बनने के बाद गया था तब

गुरुदेव की मंगल कलश के साथ भव्य आगवानी

आचार्य श्री मंदिर में दर्शन हेतु जाते हुए साथ में महामंत्री श्री मनीष जैन हरसौरा एवं श्री अशोक जैन

भक्ति का रंग पदयात्रा में भक्ति का रंग जमकर दिखा

गुरुदेव ने कहा था कि अभी बहुत कुछ होना बाकी है और वैसा हुआ में क्षेत्र कमेटी का आभार प्रकट करता हूं कि मुझे अवसर प्रदान किया उन्होंने क्षेत्र के लिए भी सहयोग देने का आश्वासन दिया।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *