झालरापाटन में दीक्षार्थियों की निकाली गई शोभायात्रा

धर्म

झालरापाटन में दीक्षार्थियों की निकाली गई शोभायात्रा
झालरापाटन

नगर में बुधवार को दीक्षा महोत्सव में दीक्षा लेने वाले दीक्षार्थियों की शोभायात्रा निकाली गई। महावीर तपोभूमि, कल्पतरु पार्श्वनाथ प्रणेता एवं पर्यावरण संरक्षक आचार्य प्रज्ञा सागर महाराज के सानिध्य में 2 मार्च को मधुबन ठेकड़ा रोड कोटा में चतुर्थ कालीन नैसर्गिक वातावरण में घने वृक्षों के बीच आयोजित दीक्षा महोत्सव में दीक्षार्थियों सूरत निवासी ब्रह्मचारी देवेंद्र भैया, उज्जैन निवासी ब्रह्मचारिणी मीना दीदी, इंदौर निवासी ब्रह्मचारिणी प्रेमलता दीदी के बुधवार को नगर आगमन पर समाज की ओर से शोभायात्रा निकालकर उनका बहुमान किया गया।

 

शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से बैंड बाजों के साथ बग्गी मे विराजमान तीनों दीक्षार्थियों के साथ समाज के पुरुष, महिलाएं व बच्चे जब तक सूरज चांद रहेगा जैन धर्म का नाम रहेगा, अहिंसा परमो धर्म का जयकारा लगाते हुए नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए वापस शांतिनाथ मंदिर पहुंचे।

 

 

मार्ग में जगह-जगह विभिन्न संगठनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

 

समाज के यशोवर्धन बाकलीवाल ने बताया कि इस दौरान जगह-जगह समाज के लोगों ने अपने निवास और प्रतिष्ठान पर माल्यार्पण कर,श्री फल भेंटकर गोद भराई की रस्म कर बहुमान किया।
संकलित जानकारी केसाथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *