आगरा की धरा पर हुआ अभीक्ष्ण ज्ञानोपयोगी आचार्यश्री वसुनंदी जी महाराज ससंघ 22 पिच्छी का मंगल प्रवेश-आगरा जैन समाज ने किया आचार्यश्री ससंघ का भव्य स्वागत
**आगरा**
18 फरवरी को अभीक्षण ज्ञानोपयोगी आचार्यश्री वसुनंदी जी महाराज ससंघ 22 पिच्छियों के साथ राजस्थान के धौलपुर से मंगल विहार करते हुए छीपीटोला स्थित जैन भवन पहुंचे,जहां देवदर्शन कर पुन हरीपर्वत के लिए प्रस्थान किया इसके बाद वह बैंड बाजों के साथ एमडी जैन इंटर कॉलेज परिसर पहुंचे,जहां आगरा जैन समाज ने जगह जगह आचार्यसंघ की भव्य अगवानी की। आचार्यश्री की मंगल आरती एवं पाद प्रक्षालन कर भक्त भी आशीर्वाद पाने के लिए उत्साहित नजर आए।
इसके बाद आचार्यसंघ ने श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में विराजमान प्रतिमाओं के देवदर्शन किए| आचार्य श्री वसुनंदी जी मुनिराज ससंघ के दर्शन के लिए एमडी जैन इंटर कॉलेज हरीपर्वत में भी गुरुभक्तों का जमावड़ा लगा रहा।

जहां गुरुवर की मंगलवाणी श्रवण करने का अवसर मिला। इस दौरान आगरा दिगंबर जैन परिषद एवं लोकोदय तीर्थक्षेत्र कमेटी के पदाधिकारियों ने आचार्यश्री ससंघ के समक्ष श्रीफल भेंटकर 2025 चातुर्मास हेतु निवेदन किया और मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया| इसके बाद वह समय आया,जब आचार्यश्री ससंघ की आहारचर्या कराने का अवसर समाज के लोगों को प्राप्त हुआ।



आहारचर्या के बाद आचार्यसंघ मथुरा चौरासी के लिए विहार कर गए।

इस अवसर पर प्रदीप जैन पीएनसी, आगरा दिगंबर जैन परिषद के महामंत्री सुनील जैन ठेकेदार,जगदीश प्रसाद जैन,राकेश जैन पर्देवाले,डॉ जितेंद्र जैन,मनोज जैन बाकलीवाल नरेश जैन,अनिल जैन,अमित जैन सेठी,राजकुमार जैन गुड्डू,निर्मल मोठ्या,नीरज जैन जिनवाणी चैनल, राहुल जैन,आरसीएम जैन,यशपाल जैन,पवन जैन,महीपाल जैन,ऊषा मारसंस,मीडिया प्रभारी शुभम जैन समस्त आगरा जैन समाज के लोग बडी़ संख्या में उपस्थित रहे|
शुभम-जैन आगरा से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
