आचार्य श्री के प्रथम समाधि दिवस पर भाग्योदय तीर्थ पर हुई विनयांजलि सभा में आचार्य श्री से जुड़े संस्मरणों को सभी ने सांझा किया
सागर
आचार्य श्री विद्यासागर महाराजके प्रथम समाधि स्मृति दिवस पर मंगलवार को भाग्योदय तीर्थ मेंश्रद्धांजलि सभा हुई। जिसमें सभीधर्म संप्रदाय के लोगों ने संस्मरणसाझा किए। बीएमसी के डीन डॉ.प्रमेन्द्र सिंह ने कोरोनाकाल काकिस्सा सुनाया। उन्होंने कहा किसाल 2020 में चातुर्मास के बादआचार्य श्री इंदौर में ही थे। वहविजयनगर दिगंबर जैन मंदिर मेंरुके थे। मैं सपत्नीक आचार्य श्रीके दर्शन करने गया। उस समय मैं,इंदौर के 4 बड़े कोविड अस्पतालका प्रभारी था। मैंने यह बात गुरुवरको बताई। उन्होंने हल्दी घाटी केयुद्ध का उदाहरण दिया कि किसतरह एक ही रात में हल्दी घाटी काजीता हुआ युद्ध हार गए थे, वैसा हमेंनहीं करना है। कोरोना लौट सकताहै। हमें सतर्क रहना होगा और आगेभी कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए खुद को तैयार रखना होगा।आचार्यश्री ने कहा कि कोरोना कीपहली लहर नियम वाली थी, लेकिनदूसरी लहर का कोई नियम नहीं होगा।
आचार्य श्री के पूर्वानुमान ने हमयोग क्रियाओं से स्वास्थ्य लाभ लेते थे विष्णु आर्य
योगाचार्य विष्णु आर्य ने कहा आचार्य श्री से नेनागिर में आयोजित चातुर्मास में दर्शन करने का पहली बार अवसरमिला था। इस दौरान भक्तों में उनके स्वास्थ्य को लेकरथोड़ी चिंता थी। गुरुवर ने योगिक क्रियाओं से शरीर परनियंत्रण कर लिया था। वे स्वस्थ हो गए थे।
उस शाम किसी अधिकारी ने नॉनवेज नहीं खाया चौधरी

जेल डीजी रहेसंजय चौधरी ने कहा कि मैं सिवनी एसपी था। आचार्य श्री जी ने पूछाकि आप शाकाहारी हैं। मैंने कहा-हां शाकाहारी हूं। गुरुदेव ने मंच से कहा कि शाकाहार पर बोलो। मैंने कहा कि जबमैं प्रशासनिक सेवा की ट्रेनिंग पर मसूरीगया तो वहां पर लाशों को दिखाया गया।लौटते समय आईपीएस और अन्यलोग एक ही बस में थे। कुछ लोगों ने कहा कितना वीभत्स था तो मैंने सभीअधिकारियों से कहा कि जो मांसाहारकरते हैं, वो यही सब है। मांस के टुकड़ोंको मसाले लगा देते हैं। बड़े चाव से
आउटलेट का उद्घाटन

ट्रस्टी मुकेश जैन ढाना नेबताया कि आचार्य श्री के आशीर्वाद से चल रहे प्रकल्पों मेश्रमदान और शांति धारा के आउटलेट का उद्घाटन हुआ।।निर्यापक मुनिश्री योगसागर महाराज ससंघ आर्यिकागुणमती माता जी के ससंघ सानिध्य में कृतज्ञांजलि कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में सागर विधायक शैलेंद्र जैन, समाजसेवीइंजीनियर प्रकाश चौबे, पूर्व सांसद लक्ष्मीनारायण यादव,हरगोविंद विश्व, बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, महेशबिलहरा, डॉ. जीएस चौबे, पप्पू तिवारी आदि मौजूद थे।संचालन अनिल नैनधरा ने किया।
दिन में गुरुवर से मिले रात में पीजी की सीटें अलॉट हो गईं- डॉ. जैन :

डॉ. मनीष जैन ने कहा- 2009 मेंमेडिकल कॉलेज शुरू हुआ था। पीजीकी सीटें नहीं मिल रही थीं। 19 बारएमसीआई के लिए यहां से पत्र भेजेगए। हर बार रिजेक्ट हो गए। रहली मेंगुरुदेव विराजमान थे। हम लोग वहांपहुंचे और गुरुदेव को बताया गुरुदेवने आशीर्वाद दिया। इसके बाद मानो चमत्कार हो रात में एमसीआई का मेलआ गया कि आपको पीजी की सीटेंआज अलॉट कर दी गई हैं। गुरुदेव नेपरोपकार के लिए हमेशा कार्य किया है।
:
आचार्यश्री ने सदा सर्वसमाज के। हित की बात की पचौरी
जिलाशहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमारपचौरी ने कहा कि मंच पर विराजे निरोग सागर महराज के साथ मैंनेबंडा में 20-22 साल बिताएंहैं। आचार्य श्री विद्यासागर जी ने बंडा की धरा से ऐसे मुनि दिए हैं।आचार्य श्री सिर्फ भारत के नहीं,बल्कि पूरे हिंदू समाज के संत थे। उन्होंने हमेशा समस्त समाजोंकी बात की। उनके तीन-चारबार दर्शन प्राप्त हुए। एक बारमैं मोटरसाईकिल से जा रहा था ।सामने से गुरुवर अकेले जाते।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
