एक दिवसीय नन्दीश्वर दीप मण्डल विधान मे उमड़े श्रद्धालु

धर्म

एक दिवसीय नन्दीश्वर दीप मण्डल विधान मे उमड़े श्रद्धालु

निवाई :


सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में श्री दिगम्बर जैन बडा़ मंदिर में अष्टान्हिका महापर्व के तहत नन्दीश्वर दीप मण्डल विधान का आयोजन किया गया। जिसमें सेकडों श्रद्धालुओं ने विधान मे बैठकर पुण्यार्जन किया। जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला व राकेश संधी ने बताया कि गणिनी आर्यिका 105 विशुद्धमति माताजी एवम गणिनी आर्यिका 105 विज्ञमती माताजी के मंगल आशीर्वाद एवं सानिध्य में एक दिवसीय नन्दीश्वर दीप विधान आयोजित किया गया जिसमें भगवान की शांतिधारा करने का सोभाग्य राजेश कुमार मीनाक्षी जैन सांवलिया को प्राप्त हुआ। विधान मे विधानाचार्य निर्मल जैन सुनारा के निर्देशन मे पांच मंगल कलश की स्थापना की गई जिसमें सुरेश पाटनी, महेन्द्र काला, अशोक ठोलिया, चिरंजीलाल सुनारा, महेश पाटनी, महेन्द्र सुनारा, सुशील सोगानी,अतुल ठोलिया, विमल सोगानी को सोभाग्य मिला। विधान मे सोभागमल जैन ने भजनों की प्रस्तुतियां दी।
जौंला ने बताया कि अष्टान्हिका महापर्व के चलते नन्दीश्वर मण्डल विधान की पूजा के साथ नित्य नियम पूजा भगवान पार्श्वनाथ की विशेष पूजा अर्चना भक्ति नृत्य के साथ की गई। विधान के पश्चात सभी श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ एवं मण्डल विधान की महाआरती की। इस अवसर पर राकेश सुनारा, निर्मल जैन, प्रकाश जैन,अर्चना जैन, संगीता जैन, नीतू जैन, मंजूला जैन, अंजना जैन, महेश पाटनी, अशोक बिलाला सहित अनेक श्रद्धालु सम्मलित रहे।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *