जुरहरा में पंचकल्याणक महोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर
जुरहरा
आचार्य श्री 108 वसुनंदी जी महाराज के सानिध्य में होने जा रहे पंचकल्याणक महोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। यह पंचकल्याणक 5 मार्च से 9 मार्च तक आयोजित होगा।
नेमीश्वर धाम आर्यिका 105 पद्मनंदनी माताजी की प्रेरणा से निर्मित हो रहा है जिसमें नेमिनाथ भगवान की 13.5 फिट की पद्मासन प्रतिमा का निर्माण हुआ है जिसका पंचकल्याणक महोत्सव होने जा रहा है जिसको लेकर रोज बैठके भी हो रही हैं।
एवं तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है नगर वासियों में उत्साह भी देखने को मिल रहा है। साथ ही साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी भी चल रही हैं। महोत्सव के क्रम में अष्टकुमारियों द्वारा किए जाने वाला नृत्य भी आकर्षण का केंद्र बिंदु रहेगा। अंकित जैन जुरहरा से प्राप्त जानकारी के साथ
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
