उपाध्याय विकसंत सागर एवं जैन मुनि समत्व सागर महाराज संध का पदमपुरा में हुआ मंगल प्रवेशचतुर्विंध जैन संतों के निवाई की और बढ़ते कदम
निवाई –
राष्ट्रीय संत समाधि सम्राट गणाचार्य विराग सागर महाराज के शिष्य उपाध्याय विकसंत सागर महाराज ससंघ एवं चर्या एवं ज्ञान शिरोमणि शताब्दी देशनाचार्य राष्ट्र गौरव आचार्य विशुद्ध सागर महाराज के शिष्य मुनि समत्व सागर महाराज संध एवं मुनि साक्ष्य सागर महाराज ससंघ, एवं भारत गौरव गणिनी आर्यिका विज्ञा श्री माताजी संध सहित अनेक जैन संतों का विहार चल रहा है जिसमें सभी चतुर्विंध जैन मुनियों सहित जैन संतों का आगामी 19 फरवरी के लगभग निवाई पहुंचने की संभावना है। इस दौरान निवाई जैन समाज के नवरत्न टोंग्या हितेश छाबड़ा सुनील भाणजा प्रतीक संधी चिराग टोंग्या के साथ कई लोग साथ चल रहे हैं।
जैन धर्म प्रचारक विमल जौंला सुनील भाणजा एवं हितेश छाबड़ा ने बताया कि सभी जैन संतों का मंगल विहार दिल्ली जयपुर से पद विहार करते हुए 19-20 फरवरी को लगभग निवाई में पदार्पण होने की संभावना है जिनका निवाई में सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा शाही ठाठ बाट एवं गाजे बाजे के साथ अगुवानी करेंगे। जौंला ने बताया कि सभी जैन संतों का मंगल विहार जयपुर से विहार करते हुए बीलवा पदमपुरा बापूगांव चाकसू विज्ञा तीर्थ क्षेत्र होते हुए निवाई पहुंचेंगे।

विमल पाटनी ने बताया कि शनिवार को उपाध्याय विकसंत सागर महाराज संध एवं मुनि समत्व सागर महाराज सहित अनेक जैन मुनियो का श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र पदमपुरा में मंगल प्रवेश हुआ। सभी दिगम्बर जैन संत रविवार को जैन धर्म के छठवें तीर्थंकर भगवान पदमप्रभु के मोक्ष कल्याणक दिवस पर सानिध्य प्राप्त करेंगे एवं भगवान की पूजा अर्चना करते हुए गाजे बाजे से निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा।
l
उन्होंने बताया कि सभी जैन मुनियों का सैलाब निवाई से सुमति धाम इन्दोर में 5 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय आयोजित कार्यक्रम में सानिध्य प्राप्त करेंगे।


सकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
