पंच कल्याणक गजरथ महोत्सव के साथ अगले पंच कल्याणक की भूमिका बन गई- मुनि पुंगव श्रीसुधासागरजी महाराज
कटनी –
– संत शिरोमणि आचार्य भगवंत गुरुवर श्री विद्यासागर जी महाराज के परम शिष्य आध्यात्मिक संत निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव 108श्रीसुधासागरजी महाराज क्षुल्लक श्री105 गम्भीर सागर जी महाराज क्षुल्लक श्री 105वरिष्ठ सागर जी महाराज क्षुल्लक श्री 105विदेह सागर जी महाराज ससंघ के सान्निध्य एवं प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी प्रदीप भइया शुयश अशोक नगर के कुशल निर्देशन में अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन चेतनोदय तीर्थ कटनी के पंच कल्याणक महोत्सव का गजरथ महोत्सव की भव्य फेरीं के साथ पुरा हो गया ।
इस अवसर पर मुनि पुंगव श्री 108सुधासागरजी महाराज
ने कहा कि कटनी समाज ने पूरे उत्साह के साथ पंच कल्याणक महा महोत्सव एवं विश्वशांति महायज्ञ को मनाया आपकी भावनाओं का परिणाम है कि अगले पंच कल्याणक की भूमिका अभी से बनने लगी जिस तरह का उत्साह चौबीस जिनालय के लिए दिखाया है और तीन दिनों के अंदर चौबीस के नाम आ गये ये सब आप लोगों की भावना बन रही है ये ही भावनाए इस भूमि को महातीर्थ बनायेगी उन्होंने कहा कि धर्म पुरुषार्थ करने का सौभाग्य चौरासी लाख योनियों में सिर्फ मनुष्य पर्याय में ही मिलता है।
देव गति वाले मन्दिर नहीं बना सकते तिर्यच गति वाले को ये अधिकार नहीं है सिर्फ मनुष्य ही है जो ये सौभाग्य अर्जित कर सकते हैं कटनी वाले बहुत उत्साहित होकर पंच कल्याणक महोत्सव किया उत्तम चंद अनुराग विजय विश्व सभी विशेष आशीर्वाद के प्रात्र है संजय बाबू और पूरी पंचायत कमेटी के साथ सेंकड़ों युवाओं की मेहनत रंग लाई वास्तविक रूप से जब कोई ऐतिहासिक कार्य होता है तो सभी को पुण्य कमाने का सौभाग्य प्राप्त होता है।



समारोह का संचालन करते हुए प्रमोद जैन कक्का ने कहा कि परम पूज्य निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्रीसुधासागरजी महाराज की कृपा से और आप सभी के सहयोग से ये काम पूरा हो रहा है और हम सब पर परम पूज्य की कृपा इसी तरह बरसती रही तो यहां भव्य चौबीसी के हम सभी दर्शन करेंगे।
निर्वाण कल्याणक पर अग्नि कुमार देवों ने किया संस्कार*
इसके पहले आज भगवान का निर्वाण कल्याणक महोत्सव मनाया इस दौरान प्रातः काल की बेला में प्रतिष्ठाचार्य प्रदीप भया के निर्देशन में सभी क्रियाएं सम्पन्न हुई इस दौरान भगवान को निर्वाण की प्राप्ति पर अग्नि कुमार देवों ने संस्कार किया और अंतिम रज को क्षीरसागर में
बिखेर दिया इसके बाद निर्वाण कल्याणक की अन्तरंग क्रियाएं सम्पन्न हुई।


परम पूज्य आध्यात्मिक संत निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव 108श्रीसुधासागरजी महाराज ने सभी को धर्मसभा में आशीर्वाद प्रदान किया इस दौरान भारतीय जनता पार्टी जिला कटनी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पूज्य श्री से आशीर्वाद प्राप्त किया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
