रामगंजमंडी यात्री समूह ने मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज के सानिध्य में किया सम्मेद शिखर महामंडल विधान

धर्म
  1. रामगंजमंडी यात्री समूह ने मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज के सानिध्य में किया सम्मेद शिखर महामंडल विधान
    सम्मेदशिखर
    पूज्य मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज के सानिध्य में शाश्वत तीर्थ सम्मेद शिखर की तलहटी पर स्थित है गुणायतन में सम्मेद शिखर महामंडल विधान किया। इस महामंडल विधान के पुण्यार्जक यात्रा पुण्यार्जक श्रीमान सुरेश कुमार सिद्धार्थ कुमार बाबरिया दौतडा वाला परिवार रामगंजमंडी रहा। इस परिवार के द्वारा लगभग 170 लोगों को शिखर तीर्थ की यात्रा वंदना कराई गई। इसी तारतम्य में बुधवार की पावन बेला में पूज्य मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज के सानिध्य में वह प्रतिष्ठा चार्य ब्रह्मचारी अभय भैया के साथ आकाश शास्त्री के द्वारा समस्त क्रियाएं विधि विधान से संपन्न कराई गई। संगीत की स्वर लहरियों के बीच सभी यात्री भाव विभोर होकर इस मंडल विधान में सम्मिलित हुए और भक्ति की गंगा में डुबकी लगाते हुए नाचते हुए नजर आए। इसके साथ ही सम्मेद शिखर महामंडल विधान में सम्मेदशिखर तीर्थ की टोको का वर्णन करते हुए उनके अर्ध समर्पित किए गए। मानो ऐसा लग रहा था की संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया हो।

 

 

 

विधान के क्रम में प्रातः बेला में सर्वप्रथम श्रीजी का अभिषेक व

शांति धारा मुनि श्री के श्री मुख से हुई इस अवसर पर मुनि श्री ने कहा कि भगवान की आराधना भवसागर से पार कराने के कारण बनती है। कर्म काटने का दूसरा उपाय सच्चे देव शास्त्र गुरु की आराधना में तन मन धन लगाना। आप लोगों को सौभाग्य मिला है और आपको यह सौभाग्य मिलता रहे।

 

आपको एक साथ तीन लाभ मिले हैं मिलने जा रहे हैं देव शास्त्र गुरु तीनों आपको मिल रहे हैं मन में यह भाव बनाकर चलें कि यह मौका मिलता रहे कुछ लोगों के भाव होते हैं कि हम मंडल विधान करें यात्रा कराएं लेकिन वह करा नहीं पाते हैं मन में यह भाव जगाए कि हम भी ऐसे कार्य कर सकें अवसरों भाग्य मिलता रहे और हमेशा अवसर का लाभ उठाएं इसे चुके ना।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *