दिगंबर जैन समाज का त्रिदिवसीय शान्तिनाथ जिनालय प्रथम स्थापना कार्यक्रम सम्पन्न

धर्म

दिगंबर जैन समाज का त्रिदिवसीय शान्तिनाथ जिनालय प्रथम स्थापना कार्यक्रम सम्पन्न
निम्बाहेडा
निम्बाहेड़ा नगर मे जैन धर्मवलम्बियो ने श्री शान्तिनाथ जिनालाय के प्रथम स्थापना दिवस के त्रिदिवसीय कार्यक्रम अंतर्गत अंतिम दिन भगवान पार्श्वनाथ का अनुष्ठान कर श्रीज़ी कि शोभायात्रा निकाली।

समाज प्रवक्ता मनोज़ सोनी के अनुसार अध्यक्ष सुशील काला ओर महामंत्री मनोज़ पटवारी कि अगुवाई मे आयोजित श्री शान्तिनाथ दिगंबर जैन मंदिर कि प्रथम स्थापना दिवस के अंतर्गत तीन दिवसीय कार्यक्रम के आज अंतिम दिवस पर आदर्श कॉलोनी स्थित शान्तिनाथ मंदिर मे भगवान पार्श्वनाथ विधान पूजा अनुष्ठान सम्पन्न किये।

 

 

विधानाचार्य अभिषेक जैन ओर भजन गायक प्रशांत जैन के सानिध्य मे भगवान के जिनभिषेक ओर शांतिधारा तथा मंदिर शिखर पर ध्वजा फहराई गई जिसके लाभार्थी प्रेम चंद विकास मोदी तथा पालकी मे भगवान विराजित ओर प्रथम कलश करने के पुण्य लाभ राकेश कुमार मीठा लाल कोठारी परिवार को प्राप्त हुआ। 

अभिषेक के तत्पश्चात सकल जैन श्री संघ ने श्री ज़ी को पालकी में विराजित कर शोभायात्रा शान्तिनाथ जिनालय से निकाली जो नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई पुनः मंदिर परिसर मे जाकर सम्पन्न हुई जहाँ पर भगवान के कलश आदि धार्मिक कार्यक्रम हुए।

 

जुलुस मे विराजित प्रभु के समक्ष श्रद्धांलुओं ने श्री फल ओर दीपक से आरती वंदना कर श्रद्धा प्रकट कि। जुलुस मे सैकड़ो धर्मावलंबी नाचते गाते भक्तिभाव से नंगे पैर चल रहे थे।

शोभायात्रा जुलुस मे क्षेत्रीय विधायक श्रीचंद कृपलानी सहित पूर्व विधायक अशोक नवलखा भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी ओर जैन समाज के विविध प्रबुद्धजनों ने भाग लिया। भगवान पार्श्वनाथ कि विधान पूजा मे समाज जनो ने भगवान के समक्ष बने मांड़ने पर श्रीफल के साथ अर्घ्य चढ़ा कर भक्ति की।

 

मनोज सोनी निंबाहेड़ा से प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *