विश्व शांति की कामना एवं बरसात को लेकर शुभकामना परिवार महिला वर्ग ने किया अनुष्ठान बसंत कालोनी में संगीतमय भक्तामर स्तोत्र पाठ का हुआ आयोजन

धर्म

विश्व शांति की कामना एवं बरसात को लेकर शुभकामना परिवार महिला वर्ग ने किया अनुष्ठान बसंत कालोनी में संगीतमय भक्तामर स्तोत्र पाठ का हुआ आयोजन

निवाई

गणिनी आर्यिका 105 स्वस्तिभूषण माताजी की प्रेरणा एवम आशीर्वाद से बसन्त विहार कालोनी में शुभकामना परिवार के तत्वावधान में संगीतमय भक्तामर स्तोत्र पाठ का आयोजन किया गया जिसमें सभी महिलाओं ने भक्तामर अनुष्ठान की आराधना की।
जैन समाज के प्रवक्ता धर्म प्रचारक विमल जोला ने बताया की भारत गौरव गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी के आशीर्वाद से भक्तामर पाठ का अनुष्ठान किया गया । कार्यक्रम का मंगलाचरण भूमिका जैन सीमा जैन कल्पना जैन एवं सोम्या जैन ने किया।

महिला मण्डल की प्रवक्ता संजू जौंला ने बताया कि भगवान आदिनाथ के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर महिला मण्डल की महिलाओं द्वारा संगीतमय भक्तामर स्तोत्र पाठ एवं भजन कीर्तन आयोजित किए गए। जौंला ने बताया कि श्रद्धालुओं ने रिद्धि मंत्रों से 48 दीपकों को भक्तामर श्लोकों से मण्डप पर समर्पित किए गए।  सभी श्रद्धालुओं ने अपने मुखारविंद से भक्तामरजी का उच्चारण करते हुए सम्यग्दर्शन सम्यक ज्ञान एवं सम्यक चारित्र के दीपक समर्पित किए। इस दौरान भगवान आदिनाथ चालीसा, महावीर चालीसा एवं आचार्य मानतुंगाचार्य की वन्दना करके पंचपरमेष्ठी आरती की। इस अवसर पर सपना जैन हतौना पिंकी जैन मोना जैन तृप्ति जैन उर्मिला जैन संजू पाटनी आशा जैन सुमित्रा जैन बीना जैन स्वाति जैन एवं नरेश हतोना दिनेश जैन सहित अनेक लोग मौजूद थे।

संकलन अभिषेक जैन लूहाडीया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *