अतिशय क्षेत्र चमत्कार जी मंदिर मे शांतिनाथ मण्डल विधान मे उमड़े श्रद्धालु इंद्र इन्द्राणियो ने जमकर किया भक्ति नृत्य
सवाईमाधोपुर –
संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर एवं सुघासागर महाराज के आशीर्वाद से एवं मंदिर में विराजमान गणिनी आर्यिका विजयमति माताजी के सानिध्य में सकल दिगम्बर जैन समाज बांसी के श्रद्धालुओं द्वारा श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र चमत्कार जी मे गाजेबाजे के साथ शांतिनाथ मण्डल विधान आयोजित किया गया जिसमें विधानाचार्य अंकित जैन शास्त्री के मंत्रोच्चार द्वारा सोधर्म इन्द्र देवलाल श्रवण कुमार पारसमल जैन गंगवाल बांसी के परिवार जन सहित सभी इन्द्रो ने भगवान आदिनाथ एवं शांतिनाथ के अभिषेक एवं विश्व में शांति की कामना के लिए शांतिधारा की।
अखिल भारतीय जैन धर्म प्रचारक विमल जौंला एवं हितेश छाबड़ा ने बताया कि जयकारों के साथ शांतिनाथ मण्डल विधान का शुभारंभ किया गया। विधान का शुभारंभ भगवान आदिनाथ जी के समक्ष दीप प्रज्वलन करने का सौभाग्य दिगम्बर जैन खण्डेलवाल सरावगी समाज के अध्यक्ष देवलाल गंगवाल निर्मल कुमार नरेश कुमार अंकित जैन शोभित जैन एवं अप्पी जैन गंगवाल बांसी को मिला। जौंला ने बताया कि विधान के सोधर्म इन्द्र समाजसेवी श्रवण कुमार गंगवाल प्रदीप जैन बजाज कन्हैयालाल पाटनी भीलवाड़ा एवं जम्बू कुमार जैन के द्वारा मण्डप पर पांच मंगल कलशों की स्थापना की गई।
इस दौरान विधान मे नवदेवता पूजा, मूलनायक भगवान आदिनाथ पूजा,के साथ शांतिनाथ मण्डल विधान की विशेष पूजा अर्चना की गई। विधान मे सुप्रसिद्ध संगीतकार भजन गायक ललित जैन एण्ड पार्टी सवाईमाधोपुर एवं गायक विमल जौंला निवाई एंव गायक प्रासुक जैन नेनवां ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दी जिस पर मोहनलाल जैन योगेश जैन अजय पाटोदी विरेन्द्र कासलीवाल रोहित जैन मेवादेवी जैन प्रेमदेवी पाटोदी सीमा जैन सुमन जैन मेना जैन सौनल जैन संजू जौंला अंतिमा पाटोदी प्रभा जैन रेणु जैन अंजना सोनी चंदनबाला पाटनी प्रिती कासलीवाल उर्मिला टोंग्या छवि जैन सहित सेकडों श्रद्धालुओं ने जमकर भक्ति नृत्य किए।
जौंला ने बताया कि विधान मे सोधर्म इन्द्र परिवार द्वारा चार वलय मे 130 श्री फल अर्ध्य चडा़कर पुण्यार्जन किया।




इस दौरान आर्यिका विजय मति माताजी एवं ब्रह्मचारिणी अल्पना दीदी ने धर्म सभा को सम्बोधित किया। विधान के अन्त मे शांतिनाथ भगवान की आरती की गई। इस अवसर पर सेकंडों श्रद्धालु मौजूद थे।
संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
