अहिंसा प्रेमियो व शाकाहारियों को मिली सफलता,लाइव स्टॉक एक्सपोर्ट बिल हुआ वापिस

धर्म

अहिंसा प्रेमियो व शाकाहारियों को मिली सफलता,लाइव स्टॉक एक्सपोर्ट बिल हुआ वापिस
भारतीय संस्कृति के विपरीत भारत सरकार के मत्स्य पालन,पशुपालन व डेयरी मंत्रालय द्वारा लाया जा रहा जीवित पशुधन आयात निर्यात विधेयक 2023 अहिंसक व शाकाहारी समाज के बढ़ते विरोध व भारी दबाब के फलस्वरूप सरकार द्वारा वापिस लेने का फैसला किया गया है जिससे अहिंसा व शाकाहार प्रेमियों में प्रसन्नता नजर आ रही है।

 

 

 

जैन पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय सांस्कृतिक मंत्री संजय जैन बड़जात्या ने बताया कि जैसे ही पशुपालन मंत्रालय के द्वारा यह आयात निर्यात बिल 2023 लाने की तैयारी की गई वैसे ही व्यापक रूप से जैन समाज के साथ अन्य हिंदू समाज के संतों, संस्थाओं,पदाधिकारीयो व व्यक्तियों ने ईमेल पत्र भेज कर अपना विरोध दर्ज कराया। जैन पत्रकार महासंघ ने भी राष्ट्रीय स्तर पर, जीवित पशुओं को कमोडिटी मानकर लाइव स्टॉक एक्सपोर्ट बिल का विरोध दर्ज कराया था। इसी संदर्भ में राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चंद्र जैन तिजारिया, महामंत्री उदयभान जैन के आह्वान पर पत्र लिखे गये।अधिकतर विरोध जैन समाज की संस्थाओं एवं व्यक्तियों ने दर्ज कराया। बिल वापस लेने की मंशा जाहिर कर भारत सरकार ने अहिंसक समाज की भावनाओं का सम्मान तो किया ही है साथ ही भारतीय संस्कृति को कलंकित होने से भी बचाया है।

 

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *