सिद्ध चक्र महामंडल विधान के अंतर्गत संयुक्त परिवार की एकता नाटिका का हुआ मंचन
रामगंजमंडी
शनिवार की बेला में सिद्ध चक्र महामंडल विधान के अंतर्गत 256अर्घ्य समर्पित किए गए एवं सिद्धों की आराधना की गई। श्रीमान दिलीप कुमार, कमल कुमार, अरुण कुमार संजय कुमार विनायका परिवार द्वारा आयोजित महामंडल विधान में सभी समाज बंधु धर्म लाभ ले रहे हैं एवं सिद्धों की आराधना कर रहे हैं।
पंडित श्री जयकुमार जैन “निशांत” सभी को पूजन का भावार्थ भी समझा रहे हैं। इस महानुष्ठान से संपूर्ण वातावरण धर्ममय बना हुआ हैं। जब प्रख्यात संगीतकार श्री राम कुमार जैन अपनी स्वर लहरियों से भजनों को गाते हैं तो सभी भक्त भक्ति में झूम उठते हैं। प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हो रहे हैं।

शुक्रवार की रात्रि बेला में संयुक्त परिवार की एकता की नाटिका के रूप में शिक्षाप्रद प्रस्तुति दी गई जिसमें सर्वप्रथम विनायका परिवार की पुत्रवधुओं एवं बेटियों द्वारा आई मंगल घड़ी, भरके मन की गागर एवं पंच परमेष्ठी को नमन करते हुए हम करते हैं सबको नमन के द्वारा मंगलाचरण की प्रस्तुति दी गई।


कार्यक्रम का संचालन एवं निर्देशन श्रीमती साधना पहाड़िया द्वारा किया गया इस आयोजन में शिक्षाप्रद प्रस्तुतियों के द्वारा सास और बहू के बीच समन्वय एवं परिवार की एकता को दर्शाते हुए किस तरह से संयुक्त परिवार की एकता से सब कुछ संभव होता है यह दर्शाया गया बहुएं एकता के साथ किस तरह से सास के स्वप्न श्री सिद्धचक्र महानुष्ठान को पूर्ण करती हैं इसको दर्शाया गया एवं तैयारी को पूर्ण करती हैं इस नाटिका के द्वारा दर्शाया गया कि अगर परिवार में एकता हो तो सब कुछ संभव होता है।
इस अलौकिक प्रस्तुति में समाज की बेटियों एवं पुत्रवधुओं की प्रतिभा निखरकर सामने आई।

इस आयोजन में श्री सिद्ध चक्र का पाठ करो निज ठाठ से प्राणी फल पायो मैना रानी अलौकिक नृत्य की प्रस्तुति भी दी गई। इस अलौकिक प्रस्तुति की सभी ने भरपूर सराहना की।



इस आयोजन में सकल दिगंबर जैन समाज ही नहीं अपितु अन्य समाजसेवी एवं धर्म प्रेमी बंधु भी आकर धर्म लाभ प्राप्त कर पुण्यार्जन कर रहे हैं।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
