निवाई में आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का प्रथम समाघि वर्ष महोत्सव अनेक धार्मिक आयोजन के साथ मनायासंगीतमय भक्तामर स्तोत्र की आराधना की गईनिवाई में प्रथम बार आचार्य श्री की डाक्यूमेंट्री फिल्म में उमड़े श्रद्धालु

धर्म

निवाई में आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का प्रथम समाघि वर्ष महोत्सव अनेक धार्मिक आयोजन के साथ मनायासंगीतमय भक्तामर स्तोत्र की आराधना की गईनिवाई में प्रथम बार आचार्य श्री की डाक्यूमेंट्री फिल्म में उमड़े श्रद्धालु

निवाई सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान मे श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन अग्रवाल मंदिर में आयोजित सन्त शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का प्रथम समाघि वर्ष महोत्सव अनेक धार्मिक आयोजन के साथ मनाया गया। जैन धर्म प्रचारक विमल जौंला एवं सुनील भाणजा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ प्रेमचंद त्रिलोक चन्द एवं सखी महिला मण्डल की अध्यक्ष ममता जैन सांवलिया ने आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया एवं चित्र अनावरण सुरेश कुमार नितिन जैन एवं सपना छाबड़ा ने किया तथा आचार्य विद्यासागर महाराज की जीवनी पर आधारित डाक्यूमेंट्री फिल्म का फीता काटकर उद्घाटन करने का सौभाग्य कमलेश जैन अंशुल जैन प्रिया जैन एवं श्रेयांस जैन बुखारी को मिला।

चातुर्मास कमेटी अध्यक्ष सुनील भाणजा एवं मीडिया प्रभारी विमल जौंला ने बताया कि विघा गुरु स्मृति आराधना महोत्सव कार्यक्रम के तहत सखी महिला मण्डल अध्यक्ष ममता सांवलिया के द्वारा मंगलाचरण की प्रस्तुति आहना जैन एवं मिशिका जैन ने किया। कार्यक्रम में आचार्य श्री की जीवनी पर विनयांजलि सभा आयोजित की गई जिसमें जैन समाज के मंत्री महावीर प्रसाद पराणा विधानाचार्य पण्डित सुरेश कुमार शास्त्री हितेश छाबड़ा महेन्द्र चंवरिया एवं स्कूल के छात्र छात्राओं ने विनयांजलि देकर विचार व्यक्त किए।

 

 

इसके बाद संगीतमय भक्तामर स्त्रोत पाठ का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य गायक विमल जौंला अजीत काला सोभागमल सोगानी जितेश गिन्दोडी़ विमल सोगानी पिंकी कठमाणा सावित्री जैन शशी सोगानी एवं सुनीता बड़ागांव ने भजनों की प्रस्तुतियां दी जिस पर मंदिर अध्यक्ष प्रेमचंद गिन्दोडी़ दिगम्बर जैन अग्रवाल समाज अध्यक्ष विष्णु बोहरा राकेश संधी पदमचंद पीपलू महेन्द्र चंवरिया अक्षांत बड़ागांव बंटी कठमाणा प्रदीप जैन पवन बोहरा अमित कटारिया महावीर प्रसाद छाबड़ा ने भक्ति नृत्य की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का संचालन विमल जौंला एवं पण्डित सुरेश कुमार शास्त्री ने किया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में समाज द्वारा अतिथि सत्कार किया गया। जौंला ने बताया कि आचार्य विद्यासागर महाराज के प्रथम वर्ष समाघि महोत्सव पर शहर के सभी जिनालयों में भगवान शांतिनाथ जी के अभिषेक एवं शांतिधारा करके आचार्य श्री की पूजा अर्चना कर महोत्सव मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *