मुनि श्री समय सागर महाराज सानिध्य में मध्य प्रदेश में प्रथम गौशाला से सम्मानित तेंदूखेड़ा गौशाला में पशु चिकित्सालय का होगा लोकार्पण पूज्य महाराज श्री का होगा मंगल प्रवेश
तेंदूखेड़ा
परम पूज्य आचार्य गुरुवर विद्यासागर महाराज से प्रथम दीक्षित शिष्य निर्यापक श्रमण मुनि श्री 108 समय सागर महाराज का तेंदूखेड़ा में संघ सहित बुधवार की बेला में मंगल प्रवेश होगा।
जानकारी देते हुए मनीष छोटू जैन तेंदूखेड़ा ने बताया कि महाराज श्री के आगमन को लेकर तेंदूखेड़ा में काफी उत्साह है एवं नगर को बहुत ही आकर्षक रूप से सजाया गया है।

पूज्य गुरुदेव कुंडलपुर तीर्थ की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।




वही तेंदूखेड़ा के इतिहास में पूज्य महाराज श्री के सानिध्य में मध्य प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त आचार्य विद्यासागर दयोदय पशु संवर्धन केंद्र गौशाला में निर्मित सुविधा युक्त पशु अस्पताल का लोकार्पण पूज्य मुनि श्री के सानिध्य में संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि लगभग 10 एकड़ की भूमि मे फैले इस केंद्र पर 2:00 बजे आयोजन प्रारंभ होगा। सुबह की बेला में पूज्य गुरुदेव के मंगल प्रवेश के बाद पूज्य महाराज श्री का मंगल प्रवचन प्रवचन हाल में होगा।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
