नारायण सिंह सर्किल तिराहे को भारत के भरत नाम से जाना जाएगा एवं तिराहे पर लगाई जाएगी आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की मूर्ति
जयपुर
सिद्धार्थनगर मे अर्हम गुरु प्रणम्य सागर महाराज सानिध्य भव्य पंचकल्याणक महोत्सव संपन्न होने जा रहा है। इस हेतु घट यात्रा भी निकाली गई।



जिसमें जयपुर ग्रेटर की महापौर श्रीमती सौम्या गुर्जर भी उपस्थित हुई उन्होंने सिर पर मंगल कलश लिया और उन्होंने स्पष्ट रूप से यह भी घोषणा की कि जयपुर महानगर के नारायण सिंह सर्किल जो भट्ठारक जी की नसिया के सामने है उस पर परम पूज्य आचार्य शिरोमणि श्री विद्यासागर जी महाराज की प्रतिमा लगेगी

और यह तिराहा भरत के भारत के नाम से घोषित किया गया है।




महापौर ने महाराज श्री का भी मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
