पंचकल्याणक पर रोक से इनकार कोर्ट ने कहा यह समाज का कार्यक्रम मुनि श्री प्रणम्य सागर महाराज सानिध्य में होने जा रहे पंचकल्याणक महोत्सव का ध्वजारोहण के साथ हुआ शुभारंभ

धर्म

पंचकल्याणक पर रोक से इनकार कोर्ट ने कहा यह समाज का कार्यक्रम मुनि श्री प्रणम्य सागर महाराज सानिध्य में होने जा रहे पंचकल्याणक महोत्सव का ध्वजारोहण के साथ हुआ शुभारंभ
जयपुर
जयपुर मेट्रो की सांगानेर एडीजे कोर्ट 17 ने सिद्धार्थ नगर दिगंबर जैन मंदिर में मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर महाराज सानिध्य में 30 जनवरी से हो रहे पंचकल्याणक महोत्सव पर रोक लगाने से इनकार कर इस संबंध में दायर अस्थाई निषेधाज्ञा प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया।

 

कोर्ट की जज कामाक्षी मीणा ने आदेश में कहा कि पंचकल्याणक कार्यक्रम समाज द्वारा करवाया जा रहा है। इससे प्रार्थी पक्ष को इस स्तर पर भारी असुविधा वह अपूरणीय नुकसान होना संभव नहीं है। वही प्रार्थी पक्ष ने 6 माह के बाद चुनाव को खिसकाने के बाद उनकी कार्यकारिणी में अध्यक्ष हो इस संबंध में कोई दस्तावेज पेश नहीं किया है। ऐसे में कार्यक्रम में रोक लगाना उचित नहीं है।

अप्रार्थी पक्ष के अधिवक्ता महावीर सुरेंद्र जैन व नीरज तिवाड़ी ने बताया कि इस पंचकल्याणक महोत्सव में रोक लगाए जाने को ले कुछ लोगों ने एक श्री दिगंबर जैन महावीर स्वामी खड़कान नामक ट्रस्ट के आधार पर श्री महावीर स्वामी खड़कान समिति के खिलाफ कोर्ट में दावा पेश किया था। इसके खिलाफ अप्रार्थी समिति का कहना था कि मंदिर निर्माण के समय से ही इसका प्रबंधन समिति कर रही है। समाज द्वारा महाराज श्री के सानिध्य में भव्य पंचकल्याणक महोत्सव हो रहा है। इससे प्रार्थी पक्ष को कोई नुकसान होने की संभावना नहीं है। वही प्रार्थी ट्रस्ट के पंजीयन को कमिश्नर देवस्थान के यहां चुनौती दी है। जो विचाराधीन हैं, इसीलिए इस अस्थाई निषेधाज्ञा प्रार्थना पत्र को खारिज किया जाए

   

अर्हम योग प्रणेता मुनि श्री प्रणम्य सागर महाराज सानिध्य में एयरपोर्ट रोड जवाहर सर्किल थाने के पीछे पंडाल में पंचकल्याणक महोत्सव का शुभारंभ हुआ।

 

भक्ति भाव के साथ घट यात्रा निकाली गई जिसमें जयपुर नगर की महापौर श्रीमती सौम्या गुर्जर भी मौजूदरही। महोत्सव का शुभारंभ सोधर्म इंद्र परिवार मन्नालाल नरेंद्र गोपाल के द्वारा किया गया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *