भगवान आदिनाथ जयंती पर भव्यता रथयात्रा निकाली गयी : महावीर जयघोष रहा आकर्षण का केंद्र बिंदु

धर्म

भगवान आदिनाथ जयंती पर रथयात्रा निकाली गयी महावीर जयघोष रहा आकर्षण का केंद्र बिंदु

चांदखेड़ी

श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन चंद्रोदय तीर्थ क्षेत्र चांदखेड़ी में शनिवार  की बेला  मे आदिनाथ जयंती महोत्सव मनाया गया इस अभूतपूर्व बेला मे श्रीजी को बैलगाड़ी मे रजत पालकी मे विराजित कर मंदिर परिसर मे भव्य रथयात्रा निकाली गई। वही इससे पूर्व शुकवार की बेला मे  विद्यासागर सभागार मे  दिगम्बर जैन महिला महासमिति खानपुर द्वारा  रानी अनंगसरा (अभयदान) नृत्य नाटय मंचन,व  महिला मंडल ने मंगलाचरण की प्रस्तुति अभूतपूर्व रही।

 जगह जगह रथयात्रा का स्वागत


रथयात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से निकली तो सामाजिक, राजनीतिक व व्यापारिक संगठनों ने भगवान की आरती वंदन कर  स्वागत किया।  मार्ग को सजाया गया था जो आकर्षक लग रहा था । मार्ग पर जगह-जगह ध्वज पताकाएं अभूतपूर्व थी। ।

रथयात्रा मे आकर्षण का केंद्र

रथयात्रा मे महिला मंडल चांदखेड़ी जयघोष व महिला मंडल सारोलाकलां महावीर जयघोष राजस्थानी वेशभूषा में, जनता बैंड झालरापाटन आर्कषण का केंद्र बिंदु  रहा।  घोड़ों पर सवार होकर ध्वज पताका,एक नया आयाम दे रही थी मानो वातावरण धर्ममय हो गया हो। वही  डीजे के साउण्ड पर धार्मिक भजनों पर युवा व बच्चे नाचते हुए चल रहे थे। जो भक्ति से ओत प्रोत थे।  इससे पहले प्रबंधन कार्यकारिणी की ओर से समारोह मे स्वर्ण व रजत कलश बोली लगाई गई। विद्यासागर सभागार भवन में समारोह में भगवान का विधि विधान के साथ अभिषेक किया गया।

  इन्हे किया सम्मानित

मंदिर प्रबंधन कार्यकारिणी अध्यक्ष हुकम जैन काका व कमेटी सदस्यों ने जितेन्द्र कुमार, शशि जैन, नरेश जैन, अंशु जैन, मीता जैन, दीपक जैन, अल्का जैन सिरोही परिवार व महिला मंडल चांदखेड़ी जयघोष, महिला मंडल सारोला कलां महावीर जयघोष काे श्री आदिनाथ भगवान स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संचालन कोषाध्यक्ष गोपाल चंद जैन एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष गुलाबचंद, नरेश जैन वैद, महेन्द्र कांसल, विनोद जैन सुरलाया, सुरेन्द्र सोनी, प्रशांत जैन, कैलाश भाल सहित दूर दराज से आए श्रद्धालु मौजूद रहे। वात्सल्यभोज के साथ समापन हुआ।

संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *