डॉ कल्याण गंगवाल ने दीपावली पर पटाखे ना फोड़ने और छोड़ने पर रोक लगाने की अपील

धर्म

डॉ कल्याण गंगवाल ने दीपावली पर पटाखे ना फोड़ने और छोड़ने पर रोक लगाने की अपील
पुणे
अहिंसा एवं शाकाहार के प्रचार प्रसार में अग्रणी महाराष्ट्र सरकार से पद्मश्री के लिए नामांकित डॉक्टर कल्याण गंगवाल ने वीडियो संप्रेषण के माध्यम से दीपावली पर पटाखे न फोड़ने और छोड़ने पर रोक लगाने की अपील की है।

 

 

उन्होंने अपने वीडियो के द्वारा दिए गए बयान में कहा कि पटाखे हमारे जीवन एवं शरीर के लिए बहुत-बहुत खतरनाक है उन्होंने कहा कि एक श्रावक होने के नाते सबसे पहले यह बात कहूंगा की पटाखे फोड़ना हिंसा का कार्य है इससे छोटे-मोटे जीव मर जाते हैं। कई ऐसे जीव जो हमें नजर नहीं आते फिर भी मर जाते हैं। यहां तक की इसके कारण कई कई बेटियों के गर्भपात तक हो जाते हैं। कही बड़े-बड़े अपराध भी सक्रिय हो जाते हैं। और पटाखे अहिंसा के दृष्टिकोण से बहुत-बहुत गलत है। और हमें अहिंसा अणुव्रत का पालन करना चाहिए। दया करुणा ममता हमें प्राणियों के प्रति भी दिखाना चाहिए।

उन्होंने एक डॉक्टर के नाते कहा कि मैं एक डॉक्टर के नाते कहूंगा कि पटाखे सेहत के लिए बहुत खतरनाक है उन्होंने इसका तथ्य बताते हुए कहा कि जब आप छोटा फटाका फोड़ते हैं तो 10 लीटर और बड़ा फटाका फोड़ा तो 100 लीटर ऑक्सीजन कम हो जाती है। हम पर्यावरण को नष्ट कर रहे हैं उन्होंने बताया कि जैसे ही हम पटाखे फोड़ते हैं उसमें से कई जहरीली गैस हवा में आती है, यह कार्बन मोनोऑक्साइड है, सल्फर डाइऑक्साइड है, और कहीं जहरीले गैसे आ जाती हैं जो हमारे शरीर एवं सेहत के लिए घातक है।

 

जो की हवा के माध्यम से हमारे शरीर में चले जाते हैं, और शरीर को बहुत बड़ा नुकसान करते हैं। हार्ट पेशेंट के लिए एवं सभी के लिए खतरनाक है। क्योंकि फेफड़े की वजह से ऑक्सीजन कम होता है और इन पटाखों की धुएं वजह से ऑक्सीजन कम हो जाता है और नुकसान करता है। एक डॉक्टर होने के नाते में यही कहूंगा कि पटाखों का चलन न करिए।

 

उन्होंने एक बात और कई की जो पटाखे के पैसे हैं वह आप जीव दया के कार्य में और अच्छे कार्य में लगा दीजिए बहुत अच्छा कार्य होगा। उन्होंने कहा कही पटाखे चीन से आते हैं और मैं इसे अपने व्यक्तिगत रूप से देशद्रोह मानता हूं। और दीपावली भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण महोत्सव पर यह संकल्प ले की पटाखे नहीं फोड़ेंगे। भगवान महावीर ने अहिंसा का संदेश दिया है। यदि हमें महावीर के सिद्धांतों को।मानना है और अहिंसक बनना है तो पटाखे मत फोड़िए
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *