जाने अनजाने कभी अपराध हो जाते हैं आगे ऐसे अपराध न हो ताकि इनको दोबारा बंदी गृह में ना आना पड़े और यह जल्द से जल्द यहां से मुक्ति पाकर अपने-अपने घरों को पहुंचे द्रढ़मति माताजी
सागर
केंद्रीय जेल सागर मे आर्यिका 105 द्रढ़मति माताजी संघ सानिध्य में शनिवार की बेला मे समवशरण महामंडल विधान का ध्वजारोहण के साथ आगाज हुआ। ध्वजारोहण कर्ता श्रीमान रमेश,महेश, संतोष बेलहरा समस्त परिवार के द्वारा हुआ।
ध्वजा बंधन का प्रतीक होती है माताजी
इस पुनीत पर आर्यिका माताजी ने ध्वजारोहण के महत्व पर प्रकाश डाला कहा ध्वजा का पूर्व दिशा मे जाना मंगलकारी होता है एवं आचार्य भगवंत ने कहा था बंधी हुई ध्वजा बंधन का प्रतीक होती है। साथ ही जब ध्वजा हवा के माध्यम से लहराती है तो चारों ओर मंगल ही मंगल प्रतीत होता है। इससे यह संदेश मिलता है कि हमें भी अपने कर्मों के बंधन से मुक्त होकर मोक्ष मार्ग की ओर स्वतंत्रता से आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा ध्वजा जिस हवा के माध्यम से लहराती है वह हवा किसी को दिखती नही है न ही वह अपने पर गुरुर करती हैं। इससे हमें भी सीख लेना चाहिए।
केदियो के लिए मंगल कामना की
केंद्रीय जेल में कैदियों के मंगल स्वास्थ्य, उनके पवित्र भावों की भावना के लिए इस विधान का मंगलाचरण किया गया। आर्यिका रत्न ने कहा कि हे प्रभु इन सब को इनके द्वारा किए हुए पापों से मुक्ति मिले और यह सदाचार करते हुए धर्म के पथ पर चलें। इनके बीते हुए पाप कर्मों की निर्जरा हो। जाने अनजाने कभी अपराध हो जाते हैं आगे ऐसे अपराध न हो ताकि इनको दोबारा बंदी गृह में ना आना पड़े और यह जल्द से जल्द यहां से मुक्ति पाकर अपने-अपने घरों को पहुंचे। अनिल जैन नैनधरा ने बताया कि उक्त विधान 30 मार्च तक चलेंगा।
मानवाधिकार परिषद के प्रदेश अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश जेल के डीजीपी निरीक्षण करेंगे
महामंडल विधान मे मानवाधिकार परिषद के प्रदेश अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश जेल के डीजीपी भी रविवार को जेल पधार कर जेल में चल रहे कार्यों का निरीक्षण करेंगे। उक्त कार्यक्रम के प्रतिष्ठाचार्य नितिन भैया खुरई है। आप सभी को विदित है आचार्य भगवंत के आशीर्वाद से विगत 5 वर्षों से जेल में बंदी भाइयों के लिए रोजगार मिले इसके लिए जेल में हथकरघा की स्थापना की गई थीं। उक्त हथकरघा का संचालन रेखा दीदी एवं नीलम दीदी के मार्गदर्शन में कुशलतापूर्वक चल रहा हैं
संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमंडी
