आचार्य श्री सुनील साग़र महाराज के सानिध्य में राष्ट्रीय जैन युवा सम्मेलन 27 को

धर्म

आचार्य श्री सुनील साग़र महाराज के सानिध्य में राष्ट्रीय जैन युवा सम्मेलन 27 को
उदयपुर

युवामहाऋषि श्री सुनीलसागर गुरूराज का रजत संयमोत्सव के तहत राष्ट्र के समस्त जैन युवा वर्ग (male-female) का महा अधिवेशन 27 मार्च सन 2022 राजस्थान के वीर शिरोमणि राष्ट्रीय महानायक वन्दनीय श्री महाराणा प्रताप जी की धरती उदयपुर में सेक्टर 11आलोक स्कूल उदयपुर में राष्ट्र गौरव चतुर्थ पट्टसुरी आचार्य श्री सुनीलसागर गुरूराज ससंघ सानिघ्य में सम्पन्न होगा। इस आयोजन के मुख्य अतिथि महाराजा श्री लक्ष्य राज सिंह मेवाड़,एवम प्रमुख उदबोधन-सफल प्रेरक वक्ता श्री उज्ज्वल पाटनी के द्वारा होगा साथ ही इस अभूतपूर्व आयोजन में पूज्यवर आचार्य श्री सुनीलसागर गुरूराज का समस्त युवाओ को शुभाशीष व मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। साथ ही समस्त युवा वर्ग के लिए ख्यातनाम प्रेरक वक्ता श्री उज्ज्वल पाटनी द्वारा व्यवसाय के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता हेतु आवश्यक तथ्य व विश्व के कामयाब व्यवसायीयो द्वारा अपनाए गए सूत्रों पर विशेष उदबोधन होगा। वही इस कार्यक्रम में.जैन समाज की चयनित 25 राष्ट्रीय गौरव युवा शक्तियों का सम्मान व उनसे रूबरू होने का सुनहरा अवसर भी प्राप्त होगा।
आपको बता दे.जैन समाज का एक दमदार युवा संगठन जहाँ धर्म व गुरु भगवन्तों के प्रति श्रद्धा-भक्ति भी है,प्रतिभाए भी है,हर क्षेत्र के महारथी भी है साथ मे लाजवाब संगठन से जुड़ने का स्वर्णिम अवसर सभी को मिलने जा रहा है।
सुनील साग़र युवा संघ की और से व सकल दिगंबर जैन समाज उदयपुर ने इस अधिवेशन में अधिक संख्या में सम्मिलित होने,की अपील की है।साथ ही यह संघ अब हर राज्य व नगर की कड़ी से कड़ी मिलकर विभिन्न राज्यो की सेकड़ौ शाखाओं तक फैल चुकी है। युवा संघ ने सभी से अपील की है की 27 मार्च को पूज्यवर संयम भूषण चतुर्थ पट्टाचार्य श्री सुनीलसागर गुरूराज के रजत संयम वर्ष पर उनके पावन चरणों मे होने वाले युवावर्ग के इस महा सम्मेलन को सार्थक बन
शाह मधोक जैन चितरी से प्राप्त जानकारी
आयोजको द्वारा संपर्क सूत्र भी जारी किये गए है
-राष्ट्रीय कार्यकारिणी सावन सरिया-+91 98283 85105,नमन जी पंचोरी-+91 97833 55566,जुगल जी मकनावत-+91 80030 31461
अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *