बड़ौत में हुए हादसे पर जैन समाज कामां द्वारा दी गई श्रद्धांजलि*

धर्म

*बड़ौत में हुए हादसे पर जैन समाज कामां द्वारा दी गई श्रद्धांजलि

कामा
 जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक पर्व के अवसर पर उत्तर प्रदेश के बड़ौत शहर में हुए दर्दनाक हादसे की भयावह घटना पर जैन समाज कामां द्वारा भक्तामर स्तोत्र पर 48 दीप प्रज्वलन, णमोकार जाप व मौन रखकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

 

 

कार्यक्रम का संचालन करते हुए संजय जैन सर्राफ ने कहाँ की इस घटना से जैन समाज कामां में बहुत पीड़ा है। हम सभी पीड़ित परिवारों के प्रति बहुत संवेदना व्यक्त करते हैं और जैन समाज कामां यह भावना भाती है कि भगवान दिवंगतों को उच्चगति प्रदान करें व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो व दीपक सर्राफ द्वारा भी आदिनाथ भगवान का गुणगान किया गया व बड़ौत हादसे पर शोक व्यक्त किया।
इस अवसर पर जैन समाज कामां के अध्यक्ष अनिल जैन लहसरिया, उपाध्यक्ष देवेंद्र जैन aen, कोषाध्यक्ष मयंक जैन, आकाश जैन सुनील जैन प्रदीप जैन, राजेंद्र जैन, पदम जैन शीतल जैन आदि अनेकों महिला पुरुष उपस्थित थे।

 

 


संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *