आचार्य श्री प्रज्ञा सागर महाराज सानिध्य में आदिनाथ निर्वाण महोत्सव पर दीपावली जैसा माहौल रहा

धर्म

आचार्य श्री प्रज्ञा सागर महाराज सानिध्य में आदिनाथ निर्वाण महोत्सव पर दीपावली जैसा माहौल रहा
कोटा
महावीर नगर द्वितीय में स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में तपों भूमि प्रणेता पर्यावरण संरक्षक आचार्य श्री 108 प्रज्ञा सागर महाराज सानिध्य में आदिनाथ भगवान का निर्वाण महोत्सव मनाया गया।

 

इस अवसर पर सर्वप्रथम भगवान का अभिषेक एवं शांति धारा की गई। इसके उपरांत 11 किलो का भव्य निर्वाण लाडू को निर्वाण कांड बोलते हुए समर्पित किया गया।

परम पूज्य आचार्य श्री 108 प्रज्ञा सागर महाराज ने कहा कि भगवान आदिनाथ के बताएं मार्ग पर चलकर ही जीवन को पवित्र एवम सफल बनाया जा सकता है। आचार्य श्री ने मांगी तुंगी क्षेत्र पर 450 खंडित मूर्तियों के जीर्णोद्धार का आह्वान किया। इसके लिए उन्होंने कहा कि नए विग्रह को विराजित करने से कई अधिक पुण्य पुरानी खंडित मूर्तियों का जीर्णोद्धार कर उन्हें पुन स्थापित करने में है। उन्होंने धार्मिक सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेने का संदेश दिया।

आदिनाथ भगवान के निर्वाण महोत्सव पर मंदिर में दीपावली जैसा माहौल था और हर चेहरे पर उमंग थी। सभी मौजूद भक्त निर्वाण लाडू समर्पित करने के लिए उपस्थित रहे। इस अवसर पर शांति धारा की बोली तो हजारों में गई लेकिन देखने को मिला की माला की बोली 27000 माला एक साथ हो फेरने की हुई। जिसका सौभाग्य महावीर पाटनी परिवार को मिला जिसकी आचार्य श्री ने सराहना की एवं सभी मौजूद भक्तों ने भी उनकी अनुमोदना की।

संध्या की बेला में आनंद यात्रा के समय आचार्य श्री ने स्पीच एंड सक्सेस डे और वैश्विक सामुदायिक सहभागिता दिवस पर एक दूसरे का सहयोग करने की शिक्षा दी। आनंद यात्रा के बाद सैकड़ो दीपकों के साथ भगवान की मंगल आरती की गई।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *