पानी रेला व महावीर प्रवाह पुस्तक का विमोचन

धर्म

पानी रेला व महावीर प्रवाह पुस्तक का विमोचन
नौगामा
आज रक्तदान शिविर के उद्घाटन सत्र में श्रीमान पंचायत प्रधान सुभाष खराड़ी महावीर इंटरनेशनल के संरक्षक डॉक्टर अजीत गांधी महावीर इंटरनेशनल शाखा के अध्यक्ष सुरेश चंद्र गांधी ,शाखा सचिव कैलाश पंचोरी भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश सुथार ग्राम पंचायत के सरपंच नरेश परमार बांसवाड़ा डूंगरपुर जॉन सेक्रेटरी विनोद दोसी डा समर्थ देसाई अहमदाबाद के सानिध्य में पानी का रेला एवं महावीर इंटरनेशनल स्थापना की 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में मासिक पत्रिका महावीर प्रवाह का विमोचन किया गया।

 

 

इस अवसर पर पानी रेला पुस्तक के लेखक कवि उत्सव गांधी ने पानी का महत्व बताते हुए पुस्तक की रचना के बारे में बताया कि हमारे जीवन में पानी का क्या महत्व होता है एक-एक बूंद पानी का महत्व है हमें पानी का सदुपयोग करना चाहिए इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल शाखा अध्यक्ष सुरेश चंद्र गांधी ने बताया महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा गत 22 वर्षों से सेवा कार्य में अपनी सेवाएं दे रहा है एवं महावीर इंटरनेशनल अपेक्स की स्थापना की 50 वर्ष पूर्ण होने पर एक विशाल कार्यक्रम 5 एवं 6 जुलाई को राजस्थान की गुलाबी नगरी जयपुर में आयोजित किया जा रहा है महावीर इंटरनेशनल संपूर्ण भारत वर्ष में सेवा कार्य करने वाला अग्रणी एन जी ओ जो कि मानव मात्र की सेवा का लक्ष्य लिए हुए हैं महावीर इंटरनेशनल द्वारा संपूर्ण भारतवर्ष में चिकित्सा के क्षेत्र में अध्यापन के क्षेत्र में अग्रणी कार्य कर रहा है प्रतिवर्ष संपूर्ण भारतवर्ष में नेत्र जांच शिविर रक्तदान शिविर, बेबी किट वितरण निशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण सर्दियों में स्वेटर वितरण गर्मियों में आसमान उड़ने वाले प्यासे पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था पशुओं के लिए पानी की टंकीया वर्षा के दिनों में वृक्षारोपण एवं कई प्रकार की सेवा कार्य किए जा रहे हैं इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल शाखा बागीदौरा के अध्यक्ष दिलीप दोसी कलिजरा शाखा के अध्यक्ष नरेश मेहता बड़ोदिया शाखा के सचिव जयंतीलाल मेहता शाखा के अध्यक्ष आशीष आदि ने अपने विचार रखें इस अवसर पर शाखा के वीर सदस्य भरत पंचोली आशीष पंचोली नरेंद्र जैन विमला पंचोली, ताजेग पाटीदार सुरेश व्यास मोहनलाल पंचोली ने अपना सहयोग प्रदान किया।
सुरेश चंद गांधी नौगांव से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *