प्रथमाचार्य श्री शांति सागर जी के बिंब प्रतिमा की स्थापना दो दिवसीय कार्यक्रम श्रीजी सहित कलश यात्रा धार्मिक अनुष्ठान आचार्य श्री वर्धमान सागर संघ सानिध्य में होंगे।

धर्म

प्रथमाचार्य श्री शांति सागर जी के बिंब प्रतिमा की स्थापना दो दिवसीय कार्यक्रम श्रीजी सहित कलश यात्रा धार्मिक अनुष्ठान आचार्य श्री वर्धमान सागर संघ सानिध्य में होंगे।
पारसोला

वात्सल्य वारिधि पंचम पट्टाधीश आचार्य श्री वर्धमानसागर जी अपने 30 साधुओं सहित सन्मति भवन पारसोला में विराजित है।बीसवीं सदी के प्रथमाचार्य श्री शांतिसागर जी महाराज के आचार्य पद प्रतिष्ठापन शताब्दी वर्ष 2024-25 के अंतर्गत निर्माणाधीन प्रथमाचार्य श्री शान्ति सागर उद्यान में प्रथमाचार्य बिम्ब स्थापना महोत्सव” का दो दिवसीय भव्य आयोजन दिनाँक 30 ओर 31 जनवरी 2025 को आचार्य श्री शान्ति सागर जी की अक्षुण्ण बालब्रह्मचारी मूल पट्ट परम्परा के पंचम पट्टाधीश वात्सल्य वारिधी राष्ट्र गौरव 108 आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज ससंघ सान्निध्य में होगा जयंतीलाल कोठारी ,ऋषभ पचोरी एवं संपत सेठ ने बताया कि दिनांक 30 जनवरी को स्थानीय श्री पारसनाथ भगवान जिनालय सन्मति भवन से श्री जी की एवं घट,कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई श्री शांतिसागर उद्यान पहुंचेगी जहां पर भूमि ,मंडप शुद्धिकरण के बाद आचार्य श्री वर्धमान सागर जी संघ सानिध्य में सौभाग्यशाली परिवार द्वारा ध्वजारोहण के पश्चात मंडप उद्घाटन होगा श्री जी विराजमान पश्चात और चयनित इन्द्र इंद्राणियो का सकलीकरण होगा। आचार्य श्री वर्धमान सागर जी की मंगल देशना होगी ।दोपहर को शांति सागर उद्यान में ही याग मंडल की पूजन की जावेगी ।शाम को श्रीजी की आरती के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थानीय महिला मंडल द्वारा किए जाएंगे।ब्रह्मचारी गज्जू भैया एवं राजेश पंचोलिया ने बताया कि आचार्य श्री शांति सागर जी महाराज का जन्म सन 1872 में येलगुड भोज ग्राम में हुआ।आपकी सन 1915 में क्षुल्लक दीक्षा,सन 1920 में मुनि दीक्षा हुई। आचार्य श्री शांति सागर जी को सन 1924 में आचार्य पद दिया गया । वर्ष 1955 में आपकी समाधि हुई ।वर्ष 2024 में आचार्य पद का शताब्दी वर्ष पारसोला से ही आपकी परंपरा के पंचम पट्टाधीश आचार्य श्री वर्धमान सागर जी के सानिध्य एवं प्रेरणा से प्रारंभ हुआ है जिसका समापन सन 2025 को आचार्य वर्धमान सागर जी सानिध्य में आगामी चातुर्मास के दौरान होगा।31 जनवरी को प्रातः श्रीजी के पंचामृत अभिषेक पूजन के पश्चात आचार्य श्री संघ सानिध्य में संहितासूरी प्रतिष्ठाचार्य पण्डित हंसमुख शास्त्री के निर्देशन में पंडित कीर्तिश के सहयोग से आचार्य श्री शांतिसागर जी की प्रतिमा का आकार शुद्धिकरण आचार्य श्री शांतिसागर जी की महापूजन हवन कार्यक्रम होगा ।दोपहर को बेदी शुद्धिकरण कार्य एवं कलश यात्रा पश्चात आचार्य श्री शांति सागर जी के बिंब प्रतिमा की स्थापना की जावेगी ।आचार्य श्री वर्धमान सागर जी के प्रवचन के पश्चात सभा का विसर्जन होगा। दो दिवसीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सहित देश के अनेक राज्यों से गुरु भक्त पधारेंगे राजेश पंचोलिया इंदौर से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *