धर्म परायण नगरी फागी में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का जन्म कल्याणक जोर शोर से मनाया गया*

फागी/
फागी कस्बे में त्रिमूर्ति दिगंबर जैन मंदिर में आज जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का जन्म कल्यायाक जोर-शोर से भक्ति भाव सहित साज साज के साथ मनाया गया, जैन समाज के मीडिया प्रवक्ता राजाबाबू गोधा ने अवगत कराया कि चकवाड़ा रोड पर स्थित गुणसागर कॉलोनी में श्री त्रिमूर्ति दिगंबर जैन मंदिर में आज प्रातः श्री जी का अभिषेक शांतिधारा,अष्ट द्रव्यों से पूजा के बाद सकल दिगंबर जैन समाज के सहयोग से पंडित सम्यक जैन के दिशा निर्देश में विभिन्न मंत्रोच्चारणों के द्वारा श्री आदिनाथ महामंडल विधान की पूजा हुई, विधान में 101श्रावक श्राविकाओं ने पूजन कर धर्म लाभ प्राप्त किया, विधान पूजा में श्रीफलों के द्वारा 204 अर्घ चढ़ाए गए। कार्यक्रम में हनुमान सहाय जी मुकेश कुमार जी कलवाड़ा वालों ने श्री जी का प्रथम अभिषेक करने का पुण्यार्जन प्राप्त किया। भागचंद जी, राजकुमार जी, महेंद्र कुमार जी कासलीवाल ने शांति धारा करने का पुण्यार्जन प्राप्त किया।गोधा ने अवगत कराया कि उक्त कार्यक्रम में गोपाल लाल नला, महावीर नला, पदम बजाज, पवन कागला,तथा महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती शिमला नला, मुन्ना कासलीवाल, शोभा झंडा, निर्मला बजाज, पारसी कागला, मीनाक्षी मांदी, मंजू बावड़ी सहित सभी भक्तजनों ने पुण्यार्जन प्राप्त किया। कार्यक्रम बाद सामूहिक रूप से स्वरुची भोज का आयोजन किया गया।
*राजाबाबू गोधा जैन महासभा मीडिया प्रवक्ता राजस्थान*
