महावीर जन्मकल्याणक के पावन अवसर पर “महा महावीरोत्सव” का भव्य और दिव्य आयोजन “राज भवन मुंबई” में – ब्रह्मचारी देवेंद्र भाईजी

धर्म

महावीर जन्मकल्याणक के पावन अवसर पर “महा महावीरोत्सव” का भव्य और दिव्य आयोजन “राज भवन मुंबई” में – ब्रह्मचारी देवेंद्र भाईजी
मुंबई

महावीर जन्मकल्याणक जिसे सामान्य जन महावीर जयंती के रूप में जानते हैं, इस वर्ष 14 अप्रैल 2022 के दिन वह शुभ मुहूर्त है, सत्य
अहिंसा का उपदेश देने वाले, प्राणी मात्र पर दया, करुणा रखने और सिखाने वाले 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक पर्व को मनाने के लिये अतिउत्साहित है। इस आयोजन के सूत्रधार भारत गौरव ब्रह्मचारी देवेंद्र भाईजी ने बताया की यह कार्यक्रम में भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई के राज भवन में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें महाराष्ट्र के राज्यपाल महामहिम श्री भगत सिंह कोश्यारी , निवर्तमान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एवं प्रतिपक्ष नेता श्री देवेंद्र फड़णवीस, देश के केंद्रीय मंत्री , कई गणमान्य उद्योगपति एवं सिने जगत के प्रमुख कलाकारों कि उपस्थिति होगी ।


प्रमुख चैनलो पर होगा प्रसारित
इस आयोजन को जन जन जन तक पहुँचाने हेतु देश के प्रमुख चैनलों के माध्यम से सजीव प्रसारण किया जाएगा तथा देश के सम्मानित मीडिया जगत के समाचार पत्रों एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया के माध्यम से भी इसका प्रसारण किया जाएगा।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *