नुनिहाई में भगवान आदिनाथ का जन्म एवं तप कल्याणक मनाया गया

धर्म

नुनिहाई में भगवान आदिनाथ का जन्म एवं तप कल्याणक मनाया गया


आगरा:
शनिवार को श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र नुनिहाई में श्री 1008 आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याक एवं तप कल्याणक रथयात्रा महोत्सव को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया| सर्वप्रथम ध्वजारोहण पवन जैन सुबोध जैन हेंमत जैन वीरेन्द्र जैन द्वारा किया गया| इसके पश्चात रथयात्रा का शुभारंभ कुमार मंगलम जैन एव जैसवाल जैन सभा के पदाधिकारियों द्वारा प्रातः 09:00 बजे हरीझंडी दिखाकर किया गया| रथयात्रा नुनिहाई जैन मंदिर से प्रारंभ होकर, सब्जीमंडी, नुनिहाई तिराहा, सीतानगर, भगवान नेमिनाथ उद्यान मंदिर, कटरा बाजीर खां,रामबाग चौराहा पेट्रोल पंप होते हुए केनरा बैक के बराबर से ट्रांसयमुना कॉलोनी, सिंधी धर्मशाला हेरिटेज पब्लिक स्कूल,वालविहार,नगीना साड़ी सेटर,भारद्वाज चौराहा होते हुए सी-72 लिटिल एंजेल स्कूल सी-52 श्री 1008 चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर ट्रांसयमुना कॉलोनी डॉ पारोलिया,बी ब्लॉक का मुख्य बाजार होते हुए पारस मेडिकल, बी-88 सैयद से हाईवे पार करते हुए डॉ मनोज जैन के हॉस्पिटल होते हुए श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र नुनिहाई में पहुँची| रथयात्रा में राष्ट्रीय ध्वज के साथ दो जैन पंचरंगा ध्वज,पाँच राजकुमार घोड़े दो झाकियों जिसमें एक झांकी पर अष्ट कुमारी एव दूसरी कोरोना वायरस की झांकी थी| रथयात्रा में श्रद्धालु बैंड बाजों की धुनों पर नाचते हुए चल रहे थे| भगवान को स्टील वाले रथ पर विराजमान लेकर इंद्र चल रहे थे| रथयात्रा का श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया| रथयात्रा की व्यवस्था अरिहंत सेवा मंडल द्वारा संभाली गई| रथयात्रा जैन मंदिर पहुंचने पर श्री जी का कलशाभिषेक एवं पूजन विवेक जैन के द्वारा संगीतमय इंद्र द्वारा किया गया| इस अवसर पर हितेश जैन,अतुल कुमार जैन, पारस जैन, हरेंद्र जैन,रूपेश जैन, अजय जैन, योगेश जैन, कमल जैन,लकी जैन,मीडिया प्रभारी शुभम जैन,कुसुम जैन,कुमकुम जैन,रूबी जैन,रेखा जैन सीमा जैन,समस्त नुनिहाई जैन समाज उपस्थित रहे|
संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *