नूतन स्टेडियम में गूंजा ‘अहं से अर्हम’ महामंत्र सैकड़ों साधकों ने एक साथ किया योगाभ्यास
मंदसौर
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नूतन स्टेडियम में सैकड़ों योग साधकों ने एक साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। जिला प्रशासन, सकल जैन समाज व विभिन्न योग संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।
शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोलकाता से प्रसारित संबोधन के लाइव प्रसारण से हुई।
इसके बाद योग प्रोटोकॉल के अनुसार सहज योग, भावना योग और पावर योग का अभ्यास कराया। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने तन-मन के संतुलन, स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा के लिए योगासन किए। मुनिश्री प्रणम्यसागर महाराज ने अर्हम ध्यान साधना का महत्व बताते हुए कहा कि यह ‘अहं से अहम’ और ‘शून्य से अनंत’ तक की आत्मिक यात्रा है। स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग थीम पर कार्यक्रम सांसद सुधीर गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में हुआ।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
