वरिष्ठ जैन पत्रकार, समाजसेवी संजय जैन बड़जात्या कामां बने अपनाघर के क्षेत्रीय अध्यक्ष*

धर्म

*वरिष्ठ जैन पत्रकार, समाजसेवी संजय जैन बड़जात्या कामां बने अपनाघर के क्षेत्रीय अध्यक्ष*

कामा
मानव सेवा में समर्पित, असहाय,निराश्रित एवं मंदबुद्धि लोगों के पुनर्वास में संलग्न सबसे बड़ी सामाजिक संस्था मां माधुरी ब्रज वारिश सेवा सदन अपनाघर आश्रम भझेरा भरतपुर ने अपनी नवीन कार्यकारिणी में कामां निवासी संजय जैन बड़जात्या को क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त कर कामां,डीग,नगर,जनुथर सेवा समितियों का प्रभार सुपुर्द किया है।

 

 

अपनाघर सेवा समिति कामां के अध्यक्ष खेमराज मातुकी वालो ने बताया कि संजय जैन बड़जात्या के मनोनयन से सभी पदाधिकारियों में हर्ष व्याप्त है लम्बे समय से बड़जात्या संस्थान से जुड़कर मानव सेवा में सक्रिय योगदान प्रदान कर रहे हैं।उनकी नियुक्ति पर अपनाघर के भावी नवीन अध्यक्ष प्रमोद पुजारी,सूरज गुर्जर कलावटा, हरि कुम्हेरिया, हरप्रसाद नाटाणी,प्रेमचंद शर्मा,सतीश छाबड़ां, तिलक अरोड़ा,लक्ष्मी नारायण अग्रवाल,उमाशंकर शर्मा,संजय सर्राफ,सुरेश सोनी,मनोज गंगौरा वाले,सहित भारतीय किसान संघ अध्यक्ष हुकम सिंह यादव,चामड़ मन्दिर समिति अध्यक्ष राधाशरन शर्मा,मोती पुजारी,कवि कैलाश सोनी,रमन आर्य, ब्रजवानी साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था के दुली चन्द लोधा, कमल सिंह कमल आदि ने बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि जैन का उचित पद पर मनोनयन हुआ है। श्री बड़जात्या अनेको सामाजिक धार्मिक संस्थाओं से जुड़कर सेवा कार्यो में सक्रिय भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। यह एक कुशल एवं निर्भीक,

 

 

निडर,समसामयिक विषय पर लेखनी का सटीक उपयोगकर्ता एवं साहसी जैन पत्रकार भी हैं। इनकी लेखनी का संपूर्ण भारतवर्ष में लोहा माना जाता है। एवं अखिल भारतीय दिगंबर जैन पत्रकार महासंघ (रजि) के राष्ट्रीय सांस्कृतिक मंत्री,धर्म जागृति संस्थान के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। सबको साथ लेकर चलने की कला इन्हें उन्नतशील बनाती है।
*शपथ ग्रहण 28 को*

 

अपना घर सेवा समिति इकाई कामां की महिला एवं पुरुष इकाई की नवीन कार्यकारिणी द्वारा 28 अप्रैल को कामा के बस स्टैंड स्थित शिव शक्ति तमोलिया भवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी से भाग लेने की अपील की है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *