मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव ने प्रमाण सागर महाराज के दर्शन कर आचार्य श्री विद्यासागर जी की प्रथम पुण्यतिथि पर एवं शराबबंदी पर गुरुदेव से चर्चा की
उज्जैन
मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंगलवार को पंचनाथ दिगंबर जैन मंदिर फ्रीगंज उज्जैन पहुंचकर मुनि श्री 108 प्रमाण सागर जी महाराज के दर्शन कर मंगल आशीर्वाद लिया।
उन्होंने गुरुदेव से मध्य प्रदेश के धार्मिक स्थलों पर शराब बंदी करने एवं आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की प्रथम पुण्यतिथि के कार्यक्रम के विषय में चर्चा की। आपको बता दें कि महाराज श्री के दर्शन उपरांत मध्य प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों पर मुख्यमंत्री द्वारा शराब बंदी करने की घोषणा की है।

इस अवसर पर समाज की ओर से डॉक्टर मोहन यादव का स्वागत किया गया। इस अवसर पर उनके साथ उज्जैन निगम सभापति कलावती यादव, विधायक अनिल जैन कालूखेड़ा, भाजपा नगर जिला अध्यक्ष संजयअग्रवाल, रवि सोलंकी, राजेश कुशवाहा, अशोक जैन आदि सम्मिलित रहे।
इन दिनों गुरुदेव की आगमन से उज्जैन नगर का वातावरण भक्ति से भरा हुआ है मुनि श्री के प्रवचन के क्रम में सर्वप्रथम आचार्य श्री के चित्र का अनावरण एवं चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन हितेश जैन द्वारा किया गया। मुनि श्री के चरणों का पद प्रक्षालन सारिका लेविश जैन, दिनेश जैन, रमेश जैन ने किया। शास्त्र भेंट शैलेंद्र शाह, लोकेश नीता छाबड़ा आदि ने किया।

महाराज श्री ने अपने प्रवचन में भावना योग के विषय में बताते हुए कहा की भावना योग का सीधा मतलब भावना का योग है।

यह हमारे मन को मस्त और तन को चुस्त और चेतना को प्रशस्त बनाने का अभिनव प्रयोग है।







यह एक ऐसा प्रयोग है जिससे हम अपने शारीरिक मानसिक और चैतिक स्वास्थ्य को ठीक कर सकते हैं। हम अपनी चेतना के विकारों को कैसे दूर करें। काम, क्रोध, लोभ, लालच, मोह, वासना, यह जितनी भी हमारी दुर्बलताएं हैं, जो हमारी चेतना को दूषित करती है, इनको हम भावना योग से दूर कर सकते हैं।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
