अर्हम योग प्रणेता प्रणम्य सागर महाराज को तपोदय तीर्थ क्षेत्र कमेटी ने क्षेत्र आगमन हेतु श्रीफल भेंटकर किया निवेदन
बिजौलिया
परम पूज्य अर्हम योग प्रणेता मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर महाराज सिंगोली पंचकल्याणक महोत्सव में अपना मंगल सानिध्य प्रदान करने हेतु अपने कदम बढ़ा रहे हैं उनके साथ सिंगोली समाज ही नहीं संपूर्ण मेवाड़ प्रांत के भक्त जन पैदल मंगल विहार में अपनी सक्रिय सहभागिता दे रहे हैं।
शीघ्र ही गुरुदेव का तपोदय तीर्थ बिजौलिया में मंगल आगमन होगा सोमवार को महाराज श्री संघ का गुढ़ा फार्म में मंगल आगमन हुआ।

इसी बेला अर्हम योग प्रणेता पूज्य मुनिश्री108 प्रणम्य सागर जी महाराज संसंघ के चरणों में श्री दिगंबर पार्श्वनाथ तपोदय तीर्थ क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष श्री लाभचंद पटवारी व सदस्यों ने श्री दिगंबर जैन पार्श्वनाथ तीर्थ क्षेत्र पर प्रवेश हेतु श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।।

जिसकी गुरुदेव ने स्वीकृति भी प्रदान की इससे पूर्व महाराज श्री संघ का मंगल आगमन क्षेत्र पर वर्ष 2016 में हुआ था और गुरुदेव का वर्षायोग भी संपन्न हुआ था।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
