अंतरमना आचार्य श्री प्रसन्न सागर महाराज का 14 वर्ष बाद अपनी जन्म भूमि पर हुआ मंगल आगमन कभी सोचा नहीं था कि हम भी कभी यहां आकर प्रवचन करेंगे आप सुनेंगे आचार्य श्री प्रसन्न सागर महाराज
छतरपुर
आचार्य श्री 108 प्रसन्न सागर महाराज का अपने गृह नगर एवं अपनी जन्मभूमि पर 14 वर्ष बाद आगमन हुआ। रिमझिम बारिश ने आचार्य भगवन का स्वागत किया। आचार्य श्रीकी ढोल नगाड़ों बैंड बाजों के बीच उनकी मंगल अगवानी की गई। प्रमुख मार्गो से होते हुए पुरानी तहसील महलों पहुंचे जहां धर्म सभा हुई।

धर्म सभा में छतरपुर विधायक ललिता यादव, खजुराहो विधायक अरविंद पटेरिया, नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति सुरेंद्र चौरसिया और भाजपा के पुष्पेंद्र प्रताप सिंह शाहिद अनेक गणमान्य अतिथि मौजूदरहे। आयोजन में आचार्य श्री की गृहस्थ अवस्था की माता श्री शोभा देवी जैन का सम्मान किया गया। मंगल उद्बोधन देते हुए मुनि श्री 108सहज सागर महाराज ने कहा कि प्रार्थना ईश्वर को नहीं बदलती ,उसे बदल देती है, जो इसे करता है।
अपनी जन्मभूमि पर प्रवचन देते हुए आचार्य श्री 108 प्रसन्न सागर महाराज ने कहा की समय निकलने के बाद जीवन में कुछ नहीं किया जा सकता है। क्योंकि बुढ़ापे में तो पाप भी नहीं होते, तो पुण्य कहां से करोगे। इसीलिए हाथ पैर चलने की उम्र में धर्म ध्यान कर लेना चाहिए।

महाराज श्री ने अपने बचपन में बिताए पलों को याद किया और

कहा कि छतरपुर वालों हमने कभी नहीं सोचा था कि हम भी कभी यहां आकर प्रवचन करेंगे। और आप सभी सुन रहे होंगे।

आप भी ऐसे बने कि लोग आपको सुने और माने।
जब आचार्य श्री की अगवानी हुई सागर रोड से चौक बाजार तक विशेष सजावट की गई। मंदिरों पर विद्युत साज सज्जा की गई। एवं गुरुदेव की जगह-जगह आरती कर पद प्रक्षालन कर भावभीनी अगवानी की।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
