मंदिरों चोरी का खुलासा नहीं होने पर नौगामा नगर बन्द रहा

धर्म

मंदिरों चोरी का खुलासा नहीं होने पर नौगामा नगर बन्द रहा
नौगामा
दिनांक 5 जनवरी की रात को नौगामा नगर में 1008 भगवान महावीर समवशरण मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर अंबा माता मंदिर में रात्रि में चोरों द्वारा चांदी का मुकुट भगवान के सोने का हार एवं समवशरण मंदिर मैं चांदी की थालियां अभिषेक करने के कलश, छत्र, चवर एवं नगद राशि की चोरी हुई थी एवं दिनांक 8 जनवरी को गणेश मंदिर में चांदी की छत्र चोरी हो गए इस संबंध में पुलिस प्रशासन को सूचना दी गई परंतु अभी तक चोरी का खुलासा नहीं हुआ है नगर के संपूर्ण धर्म प्रेमी बंधुओ द्वारा नगर में रोष व्याप्त है इस हेतु सर्व समाज द्वारा दिनांक 9 जनवरी को उपखंड कार्यालय मैं भी ज्ञापन दिया गया था एवं प्रशासन को सूचित किया था कि शीघ्र चोरी का खुलासा नहीं होने पर 13 जनवरी को चक्का जाम किया गया 

 

 

आज प्रातः नौगामा नगर में संपूर्ण सर्व समाज अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर ढोल नगाड़ों के साथ विशाल रैली निकालकर रोष प्रकट किया गया साथ, ही आज तलवाड़ा नगर में भी जैन मंदिर में

चोरी हुई पुलिस प्रशासन द्वारा घोर लापरवाही की जा रही है ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। संघर्ष समिति का आज गठन किया जा रहा है

 

चोरी शीघ्र खुलासा नहीं होने पर पुन; चक्का जाम करने का प्रशासन को चेतावनी दी है साथ ही आज डीवाईएसपी संदीप जी को ज्ञापन देकर उच्च अधिकारी को सूचना हेतु अवगत कराया है।

इससे पूर्व सर्व समाज द्वारा मुख्यमंत्री गृहमंत्री पुलिस

 

महानिदेशक जिलाधीश महोदय पुलिस उपधीक्षक के नाम भी ज्ञापन भेजा था।

सुरेशचंद्र गांधी नौगामा से प्राप्त जानकारी
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *