निशुल्क चिकित्सा परामर्श व जांच शिविर का आयोजन

धर्म

निशुल्क चिकित्सा परामर्श व जांच शिविर का आयोजन
टोंक
एन एच बी एच हॉस्पिटल तिलक नगर जयपुर एवं पारसमल धर्मचंद बिलासपुरिया चैरिटेबल आयुर्वेदिक औषधालय पुरानी टोंक के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क मेगा मल्टी स्पेशलिटी चिकित्सा परामर्श व जाँच शिविर का आयोजन रविवार को प्रातः 10:00 बजे से 2:00 बजे तक श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन तेरापंथ ट्रस्ट भवन अजमेर वालों की कोठी पुरानी टोंक में हुआ।

 

प्रवक्ता राजेश अरिहंत ने बताया कि अजीत सिंह मेहता पूर्व विधायक टोंक लक्ष्मी देवी जैन पूर्व सभापति नगर परिषद टोंक सुरेश चंद जैन पूर्व डी जी एम आइ सी आइ सी आइ बैंक पारस कुमार जैन पूर्व जिला न्यायाधीश मोहम्मद उमर खान अशोक जैन रमेश छाबड़ा तेजमल एडवोकेट नीलिमा सिंह प्रिंसिपल सुधा सागर पब्लिक स्कूल टोंक रेखा जैन महामंत्री महासमिति ललित जैन श्याम जैन एडवोकेट विनोद बाकलीवाल एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा दीप प्रज्वलन कर शिविर का उद्घाटन किया गया।


प्रीति जैन पायल जैन ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया औषधालय समिति के अध्यक्ष कमल बिलासपुरिया ने बताया कि इस शिविर में डॉ मोनिका स्त्री रोग विशेषज्ञ,डॉ कीर्ति नाक कान गला रोग विशेषज्ञ,डॉ सिद्धार्थ हृदय रोग विशेषज्ञ,डॉ ओम सामान्य चिकित्सा एवं न्यूरोलॉजी,डॉ रोहन नेत्र रोग विशेषज्ञ,डॉ प्रणव बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ ने मरीजो का स्वास्थ्य परीक्षण किया एवं शिविर के दौरान ब्लड प्रेशर,ब्लड शुगर,ई सी जी की जांच निशुल्क की गई डॉक्टर के निर्देशानुसार निशुल्क दवा का वितरण भी किया गया।

शिविर मे मरीजो ने निशुल्क चिकित्सा परामर्श व जांच का लाभ प्राप्त किया शिविर के दौरान पंजीकृत मरीजों का औषधालय समिति की अनुशंसा पर एन एच बी एच अस्पताल में निशुल्क इलाज किया जाएगाइस अवसर पर औषधालय समिति की ओर से एक टेबल कैलेंडर का विमोचन भी किया गया औषधालय समिति की ओर से मानव सेवार्थ हेतु रोगियों के लिए सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने की योजना का भव्य शुभारंभ आज किया गया जिसमें बेड फोल्डिंग ,फोल्डिंग वाकर, कमोड चेयर ,वार्किंग स्टिक, व्हील चेयर,एयरबेड आदि उपकरण निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।

 

औषधालय समिति के मंत्री विमल कुमार जैन ने बताया कि औषधालय समिति में इस वर्ष नए परम संरक्षक सुरेंद्र कुमार जयपुरिया राजमल पापड़ीवाल बाबूलाल जैन श्रेयांश कुमार हिंडौन सिटी एवं आजीवन सदस्य अशोक कुमार जैन पवन

 

कुमार बिलासपुरिया श्रीमती गटोल देवी पाटनी सुरेंद्र कुमार जैन एडवोकेट सुरेश चंद जैन जयपुर आदि बने पारसमल धर्मचंद बिलासपुरिया चैरिटेबल आयुर्वेदिक औषधालय 15 जनवरी 2021 से लगातार निशुल्क आयुर्वेदिक औषधालय की सेवाये आमजन को श्री दिगंबर जैन तेरापंथी ट्रस्ट भवन, पुरानी टोंक में उपलब्ध करा रहा है तथा लगातार इस प्रकार के निशुल्क शिविर का आयोजन श्री दिगंबर जैन तेरापंथी ट्रस्ट एवं पारसमल बिलासपुरिया (बडजात्या) पारमार्थिक ट्रस्ट के तत्वाधान में किया जा रहा है।

 

अहिंसा प्रचारक संगीता बिलासपुरिया ने बताया कि औषधालय समिति द्वारा इस प्रकार के आयोजन का यह तीसरा मौका रहा जिसमें गरीब मरीजों का निशुल्क उपचार प्रतिवर्ष शिविर के माध्यम से किया जा रहा है एवं प्रतिदिन वैद्य वीरेंद्र कुमार शर्मा द्वारा आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति से निशुल्क इलाज एवं दवाई वितरण आमजन के लिए किया जा रहा है जिसमें अब तक 6581 मरीज लाभ प्राप्त कर चुके हैं इस अवसर पर तेरापंथ ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेंद्र जयपुरिया पवन बिलासपुरिया,चेतन बिलासपुरिया, ताराचंद एडवोकेट, सुरेंद्र जैन एडवोकेट, निर्मल सोनी, वीरेंद्र जैन, मधु लुहाड़िया, उर्मिला छाबड़ा, मधु बिलासपुरिया, रीटा, सोगानी शीला जैन संगीता सोना दीप्ति जैन सहित शहर के गण मान्य लोग उपस्थित थे।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *