जिनका लगाव धर्म के प्रति तथा गुरुजनों के प्रति होता है तो उनको सर्दी गर्मी का अहसास नहीं होता प्रमाण सागर महाराज

धर्म

जिनका लगाव धर्म के प्रति तथा गुरुजनों के प्रति होता है तो उनको सर्दी गर्मी का अहसास नहीं होता प्रमाण सागर महाराज
इंदौर
“अगाह अपनी मौत से कोई बसर नहीं,सामान सौ बरस का पल की खबर नहीं”हम बाहर की बातों में इतना अधिक उलझ जाते है,कि अपने भीतर की जैसी तैयारी करना चाहिये वैसी नहीं कर पाते और इस संसार से विदा हो जाते है” उपरोक्त उदगार मुनि श्री प्रमाणसागर महाराज ने खातीवाला टेंक दि. जैन मंदिर में व्यक्त किये।

 

मुनि श्री ने बाहरी और भीतरी दृष्टि की बात करते हुये कहा कि जब हमारा लक्ष्य बन जाता है तो जो हम चाहते है उसे हम प्राप्त कर लेते है।उन्होंने उदाहरण देते हुये कहा कि आज मौसम में कितनी अधिक ठंड है, लेकिन आप सभी लोगों की प्राथमिकता गुरुजनों के प्रति है,तो आप लोग सब कुछ छोड़कर इधर चले आये, अभी भी कुछ लोग तो रजाई के अंदर होंगे लेकिन जिनका लगाव धर्म के प्रति तथा गुरुजनों के प्रति होता है तो उनको सर्दी गर्मी का अहसास नहीं होता और उनकी प्राथमिकताए बदल जाती है।उन्होंने कहा कि अपने आचार विचार और व्यवहार में जब तक धर्म प्रतिष्ठापित नहीं होता तब तक हम सच्चे अर्थों में अपने जीवनोत्थान का सौभाग्य अर्जित नहीं कर सकते,अतःतत्परता दिखाते हुये धर्म के प्रति अनुराग प्रगाढ़ होंना चाहिये।

 

 

पूज्य मुनिश्री प्रमाण सागर महाराज मंगल प्रवचन देते हुए

प्रवक्ता अविनाश जैन ने बताया कार्यक्रम का संचालन बाल ब्र. अभय भैया ने किया एवं मुनि संघ का मंगल विहार गौम्मटगिरी तीर्थ की और हुआ,सांयकालीन शंकासमाधान वही हुआ। तथा तीन दिवसीय युवाओं के लिये मार्गदर्शन शिविर 30 दिसंबर 31 दिसंबर 2024 को तथा नव वर्ष के “उदय” 1 जनवरी 2025 को भगवान बाहुबली स्वामी कामहामस्तकाभिषेक संपन्न होगा।

मीडिया प्रभारी राहुल जैन तथा प्रवक्ता अविनाश जैन विद्यावाणी ने बताया इस अवसर पर इंदौर की शान दानवीर भरत कुसुम मोदी का नागरिक अभिनंदन एवं “दानवीर की उपाधी” से गौरान्वित किया जाएगा।ज्ञातव्य रहे पलक झपते ही भरत कुसुम मोदी ने मुनि श्री के समक्ष “गुणायतन” से लगा हुआ श्री सम्मेद शिखर जी में मंदिर एवं करोड़ों रुपयों की लागत से बनी आधुनिक धर्मशाला तथा गेस्ट हाउस को संचालन हेतु गुणायतन को सोंप दिया तथा इसी के साथ ही लश्करी मंदिर इंदौर का संचालन भी गुणायतन की कमेटी ही करेगी।

मुनि श्री ने उनकी इस उदारता पूर्ण निर्णय की प्रशंसा करते हुये कहा कि उनकी दिव्य दृष्टि ने जब यह देखा कि मेरे बाद इसका रख रखाव कौन करेगा? तो पलक झपकते ही उन्होंने जो निर्णय लिये यह कार्य कोई महामानव ही कर सकता है उनकी इस उदारता पूर्ण निर्णय के लिये संपूर्ण मोदी परिवार को बहूत बहूत आशीर्वाद। 

धर्म प्रभावना समिति के अध्यक्ष अशोक रानी डोसी, नवीन आनंद गोधा,महामंत्री हर्ष जैन,संजयपाटौदी,नकुल पाटौदी सहित गौम्मटगिरी टृस्ट के महामंत्री सौरभ पाटौदी, दिलीप गोधा

 

कार्यक्रम के सूत्रधार जिनेश झांझरी, पवन सिंघई सहित समस्त पदाधिकारियों एवं टृस्टीओं ने इंदौर महानगर की समस्त जैन एवं जैनेतर बंधुओ से एक जनवरी को आयोजित कार्यक्रम में विशेष रुप से पधारने का अनुरोधों किया है।इस अवसर पर सभी के लिये भोजन व्यवस्था गौम्मटगिरी तीर्थ पर रखी गई है।तथा इंदोर के विभिन्न मंदिरों से आवागमन हेतु व्यवस्था धर्मप्रभावना समिति की ओर से की गई है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *