विश्व णमोकार दिवस के प्रेरक प्रणेता राकेश गोधा का सम्मान कर उनके कार्य की अनुमोदना की विश्व णमोकार दिवस की परिकल्पना*:
सन 2017 में युवा सामाजिक साथी राकेश गोधा की परिकल्पना में णमोकार महामंत्र की प्रभावना के लिए एक विचार आया और उस विचार को नाम दिया गया, विश्व णमोकार दिवस, जिसके तहत देश दुनिया में एक दिन में एक साथ कई स्थानों पर नमोकार मंत्र के सामूहिक पाठ करने के विचार को सामूहिक जिनेन्द्र आराधना संस्था फेडरेशन के साथियों के साथ सांझा किया। और इसके क्रियान्वयन के लिए एक साथ तीन टीम बनाई। एक टीम ने जयपुर में विश्व णमोकार दिवस के विशाल आयोजन का जिम्मा संभाला, दूसरी टीम ने राजस्थान के हर गांव शहर में नमोकार जाप का आयोजन हो, इस जिम्मेदारी को निभाया और तीसरी टीम ने देश दुनियां में इसके आयोजन होने की संभावना को मूर्त रूप दिया। पूरे देश के आचार्यों, मुनियों और आर्यिका माताजी को विश्व णमोकार दिवस के विचार से अवगत कराया और उनके आशीर्वाद और सान्निध्य से जगह जगह नमोकार जाप कार्यक्रम विश्व णमोकार दिवस पर हुए।
*2017 में जयपुर में हुआ था विशाल नमोकार पाठ और भजन संध्या का आयोजन*
जैन नगरी कहीं जाने वाली जयपुर में इसका विशाल
आयोजन भट्टारक जी की नसियां में हुआ था, जिसमें हम युवाओं का मार्गदर्शन किया था, वरिष्ठ समाजसेवी राजेंद्र के गोधा और महेंद्र कुमार पाटनी ने, दोनों ने हमारे इस विचार को खूब सराहा और कार्यक्रम में आए हजारों साधर्मी बंधुओं से *राजेंद्र के गोधा जी ने विश्व णमोकार दिवस के विचार के लिए राकेश गोधा की पीठ थपथपाते हुए इसे लगातार जारी रखने को कहा।*
तब से लगातार प्रति वर्ष दिसंबर माह के अंतिम से पहले वाले रविवार को अनवरत रूप से देश दुनिया में सामूहिक जिनेन्द्र आराधना संस्था फेडरेशन के आव्हान पर विश्व णमोकार दिवस पर णमोकार पाठ और भजन का आयोजन किया जाता है। इस पुनीत कार्य में जैन संतो का भरपूर आशीर्वाद और सान्निध्य मिलता है, जहां भी साधु संत विराजमान रहते है, वहां भी इस दिन नमोकार पाठ करवाए जाते है।
*इस वर्ष का मुख्य आयोजन सांगानेर स्थित चित्रकूट कॉलोनी के जिन मंदिर में हुआ*
इस अविस्मरणीय कार्यक्रम के बीच में SJA फेडरेशन के *ऊर्जावान महामंत्री धीरज पाटनी* ने विश्व णमोकार दिवस के प्रेरक प्रणेता राकेश गोधा के लिए बोलते हुए कहा कि जिस तरह हम का सकते हैं की अगर टाटा अगर कोई प्रोडक्ट निकलता है तो यह कंफर्म है की वह सक्सेस जाएगा। अगर राजश्री वाले कोई पिक्चर बनाएं तो उसकी सफल होने की गारंटी होती है। उसी तरह हमारे बीच में एक युवा साथी मौजूद है जिसको यदि किसी भी धार्मिक या सामाजिक या सांस्कृतिक गतिविधि का बड़े से बड़ा आयोजन सौंप दिया जाए, तो उस कार्यक्रम की सफलता की गारंटी की उसी वक्त बुनियाद लिख दी जाती है जिस वक्त वो कार्यक्रम को करने का जिम्मा राकेश गोधा को सौंपने की सोची जाती है। इस आयोजन में मैं मेरे बड़े भाई और सामूहिक जिनेंद्र आराधना संस्था के संस्थापक अध्यक्ष और अध्यक्ष भाई राकेश जी गोधा और विश्व णमोकार दिवस के प्रेरक के सम्मान में जोरदार तालियां बजाने का अनुरोध करता हूं, हम उनका यहां अभिवादन करते है। धीरज पाटनी ने आगे कहा कि सामूहिक जिनेन्द्र आराधना संस्था फेडरेशन की ओर से राकेश गोधा के नेतृत्व में लगभग 15 वर्षों से नमोकार और भजनों का आयोजन 175 महीनों से किया जा रहा है। वो अनुमोदना के योग्य है। 175 महीने से नमोकार और भजन का आयोजन करने वाली शायद जयपुर या राजस्थान की ही नहीं बल्कि देश दुनिया की पहली संस्था होगी जो इस तरह का आयोजन अपनी समस्त शाखाओं के सहयोग से कर रही है।
*सबसे विशाल जैन ध्वज*: यहां धीरज पाटनी ने एक और परिकल्पना का जिक्र किया जिसके बारे में राकेश गोधा ने कहा कि हमारी संस्था सामूहिक जिनेन्द्र आराधना संस्था फेडरेशन के पास 1008 मीटर का जैन ध्वज है, जो सबसे विशाल जैन ध्वज है। जिसके प्रस्तुतिकरण का कार्यक्रम शीघ्र ही किया जाएगा।
इस अवसर पर विश्व णमोकार दिवस, विश्व जैन ध्वज दिवस और विश्व जैन मूर्ति परिमार्जन और स्वच्छता दिवस के प्रेरक प्रणेता राकेश नीलू गोधा का सम्मान कमल सुधा सरावगी, विनोद जैन कोटखावदा, संजय काला, धीरज सीमा पाटनी, भरत प्रतिभा जैन, एडवोकेट सुरेंद्र सोगानी, मनीष पाटनी, मनीष सोगानी, मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष केवल चंद गंगवाल, मंत्री अनिल बोहरा एवं गायक अशोक गंगवाल, कुचामन से आए गौरव खुशबू जैन आदि ने मिल कर किया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 99297312
