थड़ी मार्केट दिगंबर जैन मंदिर जयपुर में होगा उपाध्याय वृषभानंद मुनि महाराज का वर्षा योग*

धर्म

*थड़ी मार्केट दिगंबर जैन मंदिर जयपुर में होगा उपाध्याय वृषभानंद मुनि महाराज का वर्षा योग*

जयपुर
दिगंबर जैन मंदिर समिति थड़ी मार्केट जयपुर द्वारा उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 50 स्थित ली डायमंड बैंक्विट हॉल में आयोजित वर्षायोग घोषणा कार्यक्रम में आचार्य वसुनंदी महाराज से उपाध्याय वृषभानंद महाराज ससंघ के वर्षा योग का निवेदन किया तो आचार्य श्री ने सहर्ष से स्वीकृति प्रदान की।

 

थड़ी मार्केट जैन समाज के अध्यक्ष पवन जैन ने बताया कि समाज

 

 

 

के द्वारा उपाध्याय श्री को वर्षा योग करने का अनवरत प्रयास किया जा रहा था उसी क्रम में एक बस नोएडा सेक्टर 50 उनके गुरुवर आचार्य वसुनंदी महाराज को श्री फल भेट कर निवेदन किया तो आचार्य ने भरे पंडाल में अपने मुखारविंद से स्वीकृति प्रदान की तो समाज के युवाओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। आचार्य वसुनंदी महाराज के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो गया। इस अवसर पर अध्यक्ष पवन जैन, मंत्री अनिल जैन, युवा मंडल अध्यक्ष सिद्धू सेठी, पंकज लुहाड़िया,मनीष जैन महावीर कासलीवाल कमलकांत जैन,हेमंत जैन, राजेश बोहरा, नरैन जी, अध्यक्ष भंवरी देवी जैन सहित जैन समाज के महिला व पुरुष उपस्थित रहे।

संजयजैन बड़जात्या कामा से प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929447312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *